<
Categories: बिज़नेस

Gold Price Today: सोने के दाम में फिर आया उछाल, खरीदने से पहले जान लें आज का भाव

Gold Price Today 3 September 2026 | Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai: 3 सितंबर 2026 को भारत में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली. जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के आज के ताजा दाम.

Gold Price Today 3 September 2026 | Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai: सोने की कीमतों पर हर किसी की नजर रहती है, खासकर जब बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हो. आज भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में क्या बदलाव आया है, यह जानना खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के दाम कितने हैं? आइए जानते हैं आज के ताजा सोने के भाव और बाजार का हाल.

सोने का भाव आज

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है. Gold Rate Today में लगातार बदलाव हो रहा है. आज बाजार खुलते ही सोने के दाम में फिर तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.87% यानी 1,329 रुपये बढ़कर 1,53,731 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोना 1,51,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

भारत के शहरों में सोने का भाव

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹155500 ₹142550 ₹116660
मुंबई ₹155350 ₹142400 ₹116510
कोलकाता ₹155350 ₹142400 ₹116510
चेन्नई ₹155350 ₹142400 ₹119690
पटना ₹155400 ₹142450 ₹116560
लखनऊ ₹155500 ₹142550 ₹116660
मेरठ ₹155500 ₹142550 ₹116660
कानपुर ₹155500 ₹142550 ₹116660
अयोध्या ₹155500 ₹142550 ₹116660

ये भी पढ़ें:  Petrol Diesel Price Today 3 September: पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हलचल! आपकी जेब पर कितना असर?

क्यों बढ़ रहे सोने चांदी के दाम?

सोने-चांदी के दाम बढ़ने के पीछे इस समय कई बड़े कारण हैं. कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ाई है. साथ ही, अमेरिका-ईरान तनाव जैसी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं. चांदी को भी सोने की तेजी का फायदा मिल रहा है. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST