<
Categories: क्राइम

धमकियों के बावजूद जिम पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर, बाहर घात लगाए बैठे थे 3 नकाबपोश, गोलियों से किया छलनी

Narela Property Dealer Murder: दिल्ली के नरेला-बांकनेर में 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर और बैंक्वेट हॉल संचालक प्रमोद कुमार की जिम के बाहर तीन नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. प्रमोद को पहले से जान से मारने की धमकियां मिलने और रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आई है. पुलिस हत्या के पीछे रंगदारी और गैंगवार के एंगल से जांच कर रही है.

Narela Property Dealer Murder: दिल्ली के नरेला इलाके में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हुई हत्या से सनसनी फैल गई. बांकनेर में जिम के बाहर 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर और बैंक्वेट हॉल संचालक प्रमोद कुमार की तीन नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. शुरुआती जांच में पुलिस को मामला रंगदारी और आपराधिक गिरोह से जुड़े विवाद का लग रहा है.

पहले से मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां

प्रमोद कुमार मूल रूप से सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव नाहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्हें पिछले कुछ समय से बदमाशों की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. कथित तौर पर उनसे मोटी रकम की रंगदारी भी मांगी जा रही थी. धमकियों के बाद प्रमोद अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहने लगे थे. बताया जा रहा है कि वह कई बार अपने एक दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी से आवाजाही करते थे. इसके बावजूद गुरुवार सुबह वह रोज की तरह नरेला के बांकनेर स्थित जिम में वर्कआउट करने पहुंचे.

गाड़ी से उतरते ही बरसने लगीं गोलियां

सुबह करीब 7 बजे प्रमोद जिम के बाहर पहुंचे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश हमलावर पहले से ही वहां उनका इंतजार कर रहे थे. जैसे ही प्रमोद अपनी गाड़ी से बाहर निकले, हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. फायरिंग में प्रमोद के सिर और सीने में कई गोलियां लगीं. वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद तीनों हमलावर हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गोलीबारी की सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान के साथ-साथ उनके भागने के रास्ते और इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाया जा सके. पुलिस शुरुआती जांच में हत्या को रंगदारी और आपराधिक गिरोह से जुड़े विवाद के एंगल से भी देख रही है. हालांकि, वारदात की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है.

अंकित बालियान हत्याकांड के बाद फिर दहला नरेला

नरेला इलाके में इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. अंकित बालियान हत्याकांड के बाद अब जिम के बाहर सुबह-सुबह हुई इस हत्या से स्थानीय लोगों और कारोबारियों में डर का माहौल है. दिनदहाड़े हुई वारदात ने पुलिस के सामने आरोपियों को जल्द पकड़ने की चुनौती भी बढ़ा दी है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST