<
Categories: बिज़नेस

Gold Purity Rules: 22 कैरेट हॉलमार्क सोने पर भी क्यों नहीं मिलती शुद्ध सोने की गारंटी, खरीदते समय ध्यान रखें ये चीजें

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ऐसा न करने से आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं.

Gold Purity Rules: सोने की कीमत बढ़ने के कारण आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ा है. वहीं लोगों को सलाह दी जाती है कि सोना खरीदते समय लोगों को कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए. इनमें से एक है आभूषणों पर हॉलमार्क. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि ’22 कैरेट हॉलमार्क’ शुद्ध सोने की गारंटी इसलिए नहीं है क्योंकि यह 100 फीसदी शुद्ध सोना नहीं होता. 

बता दें कि 22 कैरेट सोने में शुद्ध सोने की गारंटी इसलिए नहीं है बल्कि यह सोने की एक निश्चित शुद्धता का मानक है. इसमें 91.6 फीसदी शुद्ध सोना (916) और बाकी 8.33 फीसदी तांबा या चांदी जैसी धातुएं होती हैं. ये आभूषण को मजबूती देते हैं. वहीं अगर सोने में हॉलमार्किंग के साथ BIS लोगो, हॉलमार्किंग सेंटर का ID और ज्वेलर कोड न हो, तो वो हॉलमार्क नकली हो सकता है. इसलिए खरीदार को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वे सोना खरीदते समय ये सभी निशान अच्छे से जांच लें. 

क्यों 100 फीसदी शुद्ध नहीं होता सोना?

22 कैरेट सोने का मतलब होता है कि सोने के 24 हिस्सों में से 22 हिस्सा शुद्ध सोना है. बाकी 2 हिस्से अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी, जिंक आदि होता है. मिश्रण के बिना मजबूत जेवर नहीं बन सकते. इसलिए सोने को मजबूत करने के लिए अन्य धातुओं को मिलाया जाता है. 

ज्वेलरी खरीदते समय ध्यान रखें ये चीजें

  • ज्वेलरी खरीदते समय धयान रखें कि ज्वेलरी पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का त्रिकोणीय लोगो हो.
  • शुद्धता का निशान हो.
  • हॉलमार्किंग करने वाली लैब का पहचान कोड होना चाहिए.
  • ज्वेलरी बनाने वाले ज्वेलर का कोड होना चाहिए.

धोखाधड़ी से बचने के लिए लें पक्का बिल

वहीं कुछ ज्वेलर नकली स्टैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए केवल हॉलमार्क नहीं बल्कि BIS लोगो और अन्य कोड भी देखें. इससे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं. ज्वेलरी खरीदते समय पक्का बिल लें. इसमें वजन, कैरेट, हॉलमार्क नंबर लिखा होना चाहिए. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST