<

Haire Care Tips: 7 दिन में बदल सकते हैं आपके बाल, DIY हेयर मास्क से मिलेगा नेचुरल सैलून जैसा निखार

Haire Care Tips: अगर आपके बाल रूखे, और बेजान हो चुके हैं और कोई शैम्पू भी काम नहीं कर रहा, तो अब महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद साधारण चीजें ही 7 दिनों में बालों की सेहत बदल सकती हैं. आइए जानते हैं , 7 दिनों के DIY Hair Mask Routine के बारे में.

Haire Care Tips: आजकल खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से बालों की हालत तेजी से बिगड़ रही है. बाल रूखे हो जाते हैं, टूटने लगते हैं, और चमक लगभग गायब हो जाती है. ऐसे में लोग महंगे शैम्पू, सीरम और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन असर फिर भी कम होता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर बालों को सही पोषण दिया जाए तो घर पर मौजूद नेचुरल चीजों से ही हेयर हेल्थ सुधारी जा सकती है. DIY Hair Mask Routine इसी पर आधारित है, जिसमें 7 दिनों तक अलग-अलग घरेलू मास्क लगाकर बालों को जड़ों से मजबूती दी जाती है.

ये है 7 दिन का आसान और असरदार DIY हेयर केयर रूटीन

Day 1: रूखे और बेजान बालों के लिए डीप मॉइश्चर

मास्क: एवोकाडो और नारियल तेलएवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स और विटामिन बालों को गहराई से पोषण देते हैं, जबकि नारियल तेल बालों की नमी को लॉक करता है.
कैसे इस्तेमाल करें: पका हुआ एवोकाडो मैश करें, उसमें 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं. बालों के मिड-लेंथ और एंड्स पर लगाएं. 40–45 मिनट बाद धो लें.

Day 2: स्कैल्प की सफाई और राहत

मास्क: एप्पल साइडर विनेगर (ACV)
ACV स्कैल्प पर जमी गंदगी हटाने और खुजली व डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है.
कैसे इस्तेमाल करें: 1 चम्मच ACV को 1 कप पानी में मिलाएं. शैम्पू के बाद स्कैल्प पर डालें, 1 मिनट रुकें और फिर ठंडे पानी से धो लें.

Day 3: टूटे और कमजोर बालों के लिए स्ट्रेंथ

मास्क: ग्रीक योगर्ट और शहद
दही में प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है, जबकि शहद नमी बनाए रखता है.
कैसे इस्तेमाल करें: आधा कप ग्रीक योगर्ट में शहद मिलाकर पूरे बालों में लगाएं. 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.

Day 4: बालों में नेचुरल शाइन के लिएमास्क: केला और ऑलिव ऑयल

केला बालों को स्मूद करता है और ऑलिव ऑयल उन्हें चमकदार बनाता है.
कैसे इस्तेमाल करें: पका केला अच्छी तरह मैश करें, उसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं. 30 मिनट बाद अच्छे से धो लें.

Day 5: हेयर ग्रोथ को सपोर्ट

मास्क: ग्रीन टी और नारियल तेल
ग्रीन टी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करती है.
कैसे इस्तेमाल करें: ठंडी ग्रीन टी में नारियल तेल मिलाकर स्कैल्प में मसाज करें. 25 मिनट बाद शैम्पू कर लें.

Day 6: फ्रिज कंट्रोल और रिपेयर

मास्क: अंडा और बादाम तेल
अंडा प्रोटीन देता है और बादाम तेल बालों को स्मूद बनाता है.
कैसे इस्तेमाल करें: अंडा और बादाम तेल मिलाकर बालों में लगाएं. 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.

Day 7: फाइनल ग्लो ट्रीटमेंट

मास्क: शहद और आर्गन ऑयल
आर्गन ऑयल बालों को सैलून जैसा ग्लॉस देता है.
कैसे इस्तेमाल करें: हल्का गरम शहद और आर्गन ऑयल मिलाकर बालों में लगाएं. 1 घंटे बाद धो लें.

क्या होगा 7 दिन बाद?

7 दिनों के इस DIY रूटीन के बाद बाल ज्यादा सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी महसूस होते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान आप अपने बालों की जरूरतों को समझना सीख जाते हैं.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST

कॉकरोच जैसे कुछ युवाओं को अगर नौकरी न मिले… CJI सूर्यकांत ने बेरोजगार लोगों को लगाई फटकार

CJI Surya Kant Cockroach Remark: CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कीड़े-मकोड़ों और परजीवियों का ज़िक्र…

Last Updated: May 15, 2026 17:51:52 IST

श्री गुरुकृपा विद्यासंकुल के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग…

Last Updated: May 15, 2026 16:52:32 IST