अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ऐसा न करने से आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं.
सोने के ताजा भाव
Gold Purity Rules: सोने की कीमत बढ़ने के कारण आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ा है. वहीं लोगों को सलाह दी जाती है कि सोना खरीदते समय लोगों को कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए. इनमें से एक है आभूषणों पर हॉलमार्क. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि ’22 कैरेट हॉलमार्क’ शुद्ध सोने की गारंटी इसलिए नहीं है क्योंकि यह 100 फीसदी शुद्ध सोना नहीं होता.
बता दें कि 22 कैरेट सोने में शुद्ध सोने की गारंटी इसलिए नहीं है बल्कि यह सोने की एक निश्चित शुद्धता का मानक है. इसमें 91.6 फीसदी शुद्ध सोना (916) और बाकी 8.33 फीसदी तांबा या चांदी जैसी धातुएं होती हैं. ये आभूषण को मजबूती देते हैं. वहीं अगर सोने में हॉलमार्किंग के साथ BIS लोगो, हॉलमार्किंग सेंटर का ID और ज्वेलर कोड न हो, तो वो हॉलमार्क नकली हो सकता है. इसलिए खरीदार को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वे सोना खरीदते समय ये सभी निशान अच्छे से जांच लें.
22 कैरेट सोने का मतलब होता है कि सोने के 24 हिस्सों में से 22 हिस्सा शुद्ध सोना है. बाकी 2 हिस्से अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी, जिंक आदि होता है. मिश्रण के बिना मजबूत जेवर नहीं बन सकते. इसलिए सोने को मजबूत करने के लिए अन्य धातुओं को मिलाया जाता है.
वहीं कुछ ज्वेलर नकली स्टैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए केवल हॉलमार्क नहीं बल्कि BIS लोगो और अन्य कोड भी देखें. इससे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं. ज्वेलरी खरीदते समय पक्का बिल लें. इसमें वजन, कैरेट, हॉलमार्क नंबर लिखा होना चाहिए.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…