<

‘टीम इंडिया के कोच नहीं, ‘मैनेजर’ हैं गौतम गंभीर’, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के बयान पर विवाद, जानें क्या कहा?

Kapil Dev On Gautam Gambhir: कपिल देव ने गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर कोच नहीं हो सकते हैं, वे टीम इंडिया के मैनेजर हो सकते हैं. पढ़ें कपिल देव का पूरा बयान...

Kapil Dev On Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. भारतीय टीम में लगातार बदलाव को लेकर गंभीर की खूब आलोचनाएं भी की जाती हैं. इसी बीच भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. कपिल देव का कहना है कि आज के समय में हेड कोच की भूमिका खिलाड़ियों को सही तरीके से मैनेज करने की है. उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के मैनेजर हो सकते हैं, लेकिन असल में कोच नहीं हो सकते.

दरअसल, बीते दिनों में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टेस्ट टीम के खराब प्रदर्शन के लिए हेड कोच गौतम गंभीर को जिम्मेदार बताया गया. सोशल मीडिया पर जमकर गौतम गंभीर की आलोचना की गई. गौतम की कोचिंग को लेकर भी कई गंभीर सवाल उठाए गए.

कपिल देव ने क्या कहा?

कोलकाता में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के आईसीसी शताब्दी सत्र के दौरान कपिल देव ने इसको लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि आज के खेल में कोच शब्द को गलत समझा जा रहा है. कोच शब्‍द को बहुत हल्के में कहा जाता है. कपिल देव ने आगे कहा कि गौतम गंभीर असल में कोच नहीं हो सकते हैं. वे टीम के मैनेजर (प्रबंधक) हो सकते हैं. उन्होंने कहा, जब मैं कोच के बारे में बात करता हूं, तो मैं उन लोगों के बारे में सोचता हूं, जिन्होंने स्कूल या कॉलेज में प्रशिक्षण दिया. वो मेरे कोच हैं.’

‘वे लेग स्पिनर या कीपर को क्या सिखाएंगे’

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने सवाल किया कि एक हेड कोच हर विभाग का तकनीकी विशेषज्ञ कैसे हो सकता है. कपिल देव ने गौतम गंभीर पर भी बड़े सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘आप कोच कैसे हो सकते हैं. गौतम गंभीर लेग स्पिनर या विकेटकीपर को कोच कैसे कर सकते हैं?’ कपिल देव ने कहा कि असल जरूरत मैनेज करने की है. उन्होंने आगे कहा, ‘एक मैनेजर के तौर पर आप खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते हैं कि आप यह कर सकते हैं, क्योंकि जब आप मैनेजर बनते हैं तो युवा लड़के आप पर भरोसा करते हैं.’ 

सुनील गावस्कर पर भी दिया बड़ा बयान

कपिल देव ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जो लोग अच्छा नहीं खेल रहे हैं, उन्हें सांत्वना देनी चाहिए. अगर किसी ने शतक बनाया है, तो मैं उसके साथ ड्रिंक और डिनर नहीं करना चाहूंगा. वहां बहुत सारे लोग हैं… एक कप्तान के तौर पर मैं उन लोगों के साथ ड्रिंक करना या डिनर करना पसंद करूंगा, जो परफॉर्म नहीं कर रहे हैं. इसी दौरान कपिल देव ने एक दिलचस्प बात कही. उन्होंने कहा कि अगर सुनील गावस्कर इस दौर में खेलते, तो वह सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज होते.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST