<
Categories: बिज़नेस

10 ग्राम की सोने की चेन खरीदते ही क्यों उड़ जाते हैं होश? मेकिंग चार्ज और GST कैसे बढ़ा देते हैं लाखों का बिल, समझिए पूरा गणित

Gold Jewellery Really Cost: अगर आप 10 ग्राम की सोने की चेन या 5 ग्राम की अंगूठी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ सोने का रेट जानना काफी नहीं है. असल में ज्वेलरी की अंतिम कीमत सोने की कीमत से कहीं ज्यादा होती है. इसकी वजह है मेकिंग चार्ज और GST, जो मिलकर बिल को काफी बढ़ा देते हैं. सोने की कीमत और मेकिंग चार्ज, दोनों को जोड़कर उस पूरी राशि पर 3 प्रतिशत GST लगाया जाता है. यही वजह है कि ज्वेलरी खरीदते समय कई बार ग्राहक को उम्मीद से कहीं ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है.इसलिए सोना खरीदने से पहले बिल का पूरा गणित समझना, मेकिंग चार्ज की जानकारी लेना और सभी टैक्स के बारे में पूछना जरूरी है.

Gold Jewellery Really Cost: शादी, त्योहार या निवेश के लिए जब भी लोग सोने के गहने खरीदने जाते हैं, तो सबसे पहले गोल्ड रेट चेक करते हैं. लेकिन अक्सर ज्वेलरी शोरूम में बिल देखकर लोग चौंक जाते हैं. गहनों की कीमत सिर्फ सोने के भाव से तय नहीं होती. इसमें मेकिंग चार्ज और जीएसटी जुड़ते हैं, जो बिल काफी बढ़ा देते हैं.

अगर आप पहले से यह समझ लें कि पूरा हिसाब कैसे बनता है, तो न बजट बिगड़ेगा और न ही काउंटर पर कोई सरप्राइज मिलेगा. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आज के रेट के हिसाब से 10 ग्राम की चेन और 5 ग्राम की अंगूठी की असली कीमत कितनी पड़ सकती है.

24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड में क्या फर्क है?

इस समय बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,53,310 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. यह सबसे शुद्ध सोना होता है, लेकिन इसकी नरमी की वजह से इससे गहने नहीं बनाए जाते.गहनों के लिए आमतौर पर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है. 22 कैरेट सोना पारंपरिक गहनों जैसे हार, कंगन और चूड़ियों के लिए पसंद किया जाता है, जबकि 18 कैरेट सोना मॉडर्न और डिज़ाइनर ज्वेलरी में ज्यादा इस्तेमाल होता है.फिलहाल 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,40,540 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,15,020 प्रति 10 ग्राम है.

10 ग्राम की सोने की चेन बनाने में कितना खर्च आएगा?

अगर आप 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की चेन बनवाते हैं, तो सबसे पहले उसमें सोने की कीमत जुड़ती है, जो करीब 1,40,540 होती है. इसके बाद ज्वेलर मेकिंग चार्ज जोड़ता है, जो आमतौर पर 10 से 12 प्रतिशत के आसपास होता है. ऐसे में मेकिंग चार्ज करीब 16,800 तक पहुंच सकता है.सोना और मेकिंग चार्ज मिलाकर रकम लगभग 1,57,000 हो जाती है. अब इस पूरी राशि पर 3 प्रतिशत जीएसटी लगता है, जो करीब 4,700 बैठता है. इस तरह 10 ग्राम की 22 कैरेट सोने की चेन की कुल कीमत करीब 1.62 लाख तक पहुंच जाती है.अगर यही चेन 18 कैरेट सोने में बनवाई जाए, तो सोने की कीमत कम होती है, लेकिन डिजाइन के कारण मेकिंग चार्ज ज्यादा लग सकता है. ऐसे में कुल खर्च लगभग 1.36 लाख के आसपास आ सकता है.

5 ग्राम की सोने की अंगूठी का पूरा हिसाब

अब बात करें 5 ग्राम की अंगूठी की 22 कैरेट सोने का प्रति ग्राम भाव लगभग 14,054 है. इस हिसाब से 5 ग्राम सोने की कीमत करीब 70,000 होती है. मेकिंग चार्ज जोड़ने पर यह रकम लगभग 78,000 तक पहुंच जाती है. इसके बाद 3 प्रतिशत जीएसटी लगाकर कुल कीमत करीब 81,000 हो सकती है.वहीं 18 कैरेट सोने की 5 ग्राम की अंगूठी में सोने की कीमत कम होती है, लेकिन मेकिंग चार्ज ज्यादा होने से कुल खर्च लगभग 68,000 तक पहुंच सकता है.

बिल क्यों बढ़ जाता है और खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

गहनों की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मेकिंग चार्ज और जीएसटी है. डिजाइन जितना ज्यादा जटिल होगा, कारीगरी उतनी महंगी पड़ेगी. कई बार मेकिंग चार्ज ग्राम के हिसाब से और कई बार प्रतिशत के आधार पर लिया जाता है.इसलिए गहने खरीदते समय सोने की शुद्धता, हॉलमार्क, नेट वेट और मेकिंग चार्ज की जानकारी पहले ही साफ कर लें. बिल में गोल्ड रेट, मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग-अलग लिखा होना चाहिए.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 क्वेश्चन पेपर कल होगा जारी, ऐसे करें चेक, आंसर-की पर है ये अपडेट

JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: एनटीए कल जेईई मेंस सेशन 2 का क्वेश्चन…

Last Updated: April 8, 2026 22:16:58 IST

लेबनान पर जारी रहा हमला तो…ईरान ने अमेरिका-इजराइल को धमकाया, फिर अटकी दुनिया की सांस; आखिर कैसे?

Iran US Ceasefire: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भले ही 14 दिनों का सीजफायर हो…

Last Updated: April 8, 2026 22:05:13 IST

रोडवेज बस की खिड़की से ‘मौत’ का सफर, एक्सीडेंट कर भाग रहे ड्राइवर को रोकने के लिए जान पर खेला शख्स, देखें वीडियो!

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने एक…

Last Updated: April 8, 2026 21:57:04 IST

कोई लंदन रिटर्न तो…असम के वो 5 जेन जी उम्मीदवार, जो विधानसभा चुनाव में आजमा रहे अपनी किस्मत

Assam Gen Z Candidates: असम विधानसभा चुनाव में कुछ जेन जी उम्मीदवारों की चर्चा पूरे…

Last Updated: April 8, 2026 21:40:21 IST

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रोटी गरम’ रिलीज, नम्रता मल्ला संग रोमांस की सारी हदें की पार

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Gana: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना…

Last Updated: April 8, 2026 21:29:39 IST