<
Categories: बिज़नेस

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड, जानें 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव

Gold Price Today 25 Oct 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. MCX पर 24 कैरेट सोना 1,159 रुपये टूटकर 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जानें.

Gold Price Today 25 Oct 2026: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अहम खबर है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,159 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत गिरकर 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,43,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

MCX से दिल्ली तक सोने के भाव में गिरावट

बुलियंस के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव सभी टैक्स समेत घटकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,010 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई.

22 और 18 कैरेट सोने का भाव कितना है?

गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,850 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.

आपके शहर में सोने का दाम

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹142730 ₹130850 ₹107090
मुंबई ₹142580 ₹130700 ₹106940
कोलकाचा ₹142580 ₹130700 ₹106940
चेन्नई ₹142580 ₹130700 ₹106950
पटना ₹142630 ₹130750 ₹106990
लखनऊ ₹142730 ₹130850 ₹107090
मेरठ ₹142730 ₹130850 ₹107090
अयोध्या ₹142730 ₹130850 ₹107090
कानपुर ₹142730 ₹130850 ₹107090

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 25 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

सोना खरीदने से पहले जान लें जरूरी बात

शनिवार और रविवार को घरेलू सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण नए कारोबारी भाव उपलब्ध नहीं होते. अलग-अलग स्रोतों में कीमतों का अंतर टैक्स, बाजार और कीमत तय करने के तरीके के कारण हो सकता है. ऐसे में सोना खरीदने से पहले अपने शहर के जौहरी से ताजा रेट की पुष्टि जरूर करें. गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी लेना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: UP Petrol Diesel Price: रविवार को कितना महंगा है पेट्रोल? यूपी के शहरों की पूरी लिस्ट देखें

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST