<
Categories: बिज़नेस

नए साल से पहले सोने-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 25 दिसंबर को भाव में जबरदस्त उछाल

Gold Silver Price Today: नए साल से पहले सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. 25 दिसंबर को सोना रिकॉर्ड के करीब पहुंचा, चांदी भी महंगी हुई.

Gold Silver Price Today: साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अब जबकि साल खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, नए साल से पहले ही सोना एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ता नजर आ रहा है.

आज यानी 25 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई है. ताजा भाव के मुताबिक, सोना ₹1,38,930 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 23 दिसंबर को इसका भाव ₹1,38,550 प्रति 10 ग्राम था.

चांदी में भी जोरदार उछाल

अगर चांदी के भाव की बात करें, तो इसमें भी आज तेज़ी देखने को मिली है. एक किलो चांदी की कीमत में करीब ₹10,000 का उछाल आया है. ताजा रेट के अनुसार, चांदी ₹2,34,000 प्रति किलो पर बिक रही है.

24 कैरेट, 22 कैरेट और 18k सोने का भाव

आज 24k सोने का भाव 1,39,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 22k सोने का भाव 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है ,18k सोने का भाव 1,04,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है. आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 13,940 रुपये प्रति ग्राम है, 22 कैरेट सोने का दाम 12,780 रुपये प्रति ग्राम है और 18 कैरेट सोने का दाम 10,459 रुपये प्रति ग्राम है.

आज चांदी का भाव कितना है?

आज दिल्ली में चांदी का भाव 234 रुपये प्रति ग्राम है और एक किलो चांदी का दाम 2,34,000 रुपये है. दिल्ली में चांदी का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाता है.

निवेश का मौका और सावधानी?

विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना अब भी एक सुरक्षित निवेश विकल्प बना हुआ है, खासकर मौजूदा वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच. हालांकि, मौजूदा समय में सोने के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं, ऐसे में अल्पकालिक निवेशकों को उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए. बाजार जानकारों की सलाह है कि एकमुश्त निवेश के बजाय चरणबद्ध (SIP या किस्तों में) निवेश रणनीति अपनाना जोखिम को कम कर सकता है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST