Fastest Century In List-A Cricket: लिस्ट-एक क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं. इनमें से 2 खिलाड़ियों ने 24 दिसंबर 2025 को इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ा है. देखें पूरी लिस्ट...
Fastest Century In List-A Cricket: 24 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट के पहले दिन कई सारे बड़े रिकॉर्ड टूट गए। विजय हजारे ट्रॉफी के नए सीजन के पहले दिन ही कुल 22 खिलाड़ियों ने शतक लगाया। इसी दौरान लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक का भी रिकॉर्ड बना। साथ ही लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत की ओर से दूसरा, चौथा सबसे तेज शतक भी लगा। बिहार के बल्लेबाज सकीबुल गनी ने भारत की ओर से लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश के मैच के दौरान यह कारनामा किया।
सकीबुल गनी ने बिहार की ओर से 40 गेंदों पर 128 रनों की पारी खेली। इस दौरान गनी ने सिर्फ 32 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से सबसे तेज शतक है। इससे पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह के नाम था, जो अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। देखें इस मामले में टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट…
लिस्ट-एक क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड सकीबुल गनी के नाम दर्ज है। उन्होंने 24 दिसंबर को बिहार की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया। गनी ने सिर्फ 32 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके अलावा दूसरे नंबर पर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम है, जिन्होंने 33 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ईशान ने भी 24 दिसंबर 2025 को यह कारनामा किया। वहीं, तीसरे नंबर पर अनमोलप्रीत सिंह का नाम है, जिन्होंने साल 2024 में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। उन्होंने पंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेश के मैच में यह कारनामा किया था। उस समय वह लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज थे। वहीं, बिहार के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश के मैच में 36 गेंदों पर अपना शतक लगाया। इसी के साथ वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…