Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी होने से आम लोगों में निराशा छाई हुई है. यह अभी तक की सबसे अधिक तेजी बताई जा रही है. गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में कितना इजाफा हुआ, इसके लिए पढ़ें पूरी खबर.
Gold Silver Price
Gold Silver Price: नए साल से पांच दिन पहले एक बार गोल्ड और सिल्वर की प्राइज में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. वायदा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड 1453 रुपए उछलकर 1,39,550 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर चला गया. जबकि चांदी ने 11,457 रुपए की तूफानी तेजी दिखाई और 2,35,247 रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड को छुआ. यह लगातार पांचवी बार है जब मार्केट में चांदी में तेजी आई. यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजार में चांदी के 75 डॉलर प्रति औंस के लेवल को क्रॉस करने की वजह से हुई. सोने-चांदी के दाम दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. पहले लोग सोना खरीदने के लिए जद्दोजहद करते थे लेकिन अब यही हाल चांदी के साथ होने लगा है. दुनिया भर में चांदी का प्रोडक्शन, डिमांड के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष कर रहा है.
आज चांदी सिर्फ ज्वेलरी तक ही सीमित नहीं है. इंडिया में आज सोलर-एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग, EVs, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर इसकी बेहतरीन इलेक्ट्रिकल और थर्मल कंडक्टिविटी की वजह से चांदी का यूज कर रहे हैं. यही वजह है कि कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है.
बता दें कि 18 दिसंबर के बाद से चांदी की कीमतों में 14.33 फीसदी की वृध्दि देखी गई. वहीं, जिंस मार्केट में गोल्ड का प्राइस पहली बार 1.39 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा. क्रिसमस के मौके पर बृहस्पतिवार को जिंस बाजार बंद रहे. इस बीच इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी के हाई लेवल पर पहुंचने से सर्राफा की कीमतों में तेजी आई. कॉमेक्स (जिंस बाजार) पर फरवरी के आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 58.8 डॉलर या 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,561.6 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट गोल्ड में 1321 रुपए का उछाल देखा गया. इससे प्राइस 1,37,956 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. पिछले कारोबारी इसकी कीमत 1,36,635 रुपए थी. वहीं चांदी में 9153 रुपए की तूफानी तेजी आई और कीमत 2,28,107 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई. जबकि पिछले कारोबारी दिन इसकी कीमत 2,18,954 रुपए थी. IBJA के मुताबिक, पिछले एक महीने में सोना 11,875 रुपए महंगा हुआ और चांदी की कीमत 69,082 रुपए तक बढ़ी है. जाहिर सी बात है कि इन कीमतों में तेजी से आम लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…
Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…
Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…
UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो…