<

Bigg Boss 13 की बदौलत स्टार बनी Shehnaaz Gill….. इस कमेंट पर एक्ट्रेस ने दी सफाई कहा, ‘ऐसा नहीं…….’

Shehnaaz Gill Exclusive Interview: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की बदौलत स्टार बनी शहनाज गिल… एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस कमेंट पर जवाब दिया हैं. शहनाज गिल ने कहा की 'बिग बॉस' किसी भी कलाकार को स्टार नहीं बनाता.

Shehnaaz Gill Exclusive Interview: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आज के समय में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं, लेकिन इससे पहले वो पंजाब की पॉपुलर सिंगर और एक्ट्रेस भी हैं, उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बनाई और बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रही हैं. लोगों को काफी पसंद हैं. बिग बॉस 13  (Bigg Boss 13) में आने के बाद से शहनाज गिल को पॉपुलैरिटी हासिल हुई, कई लोगों का कहना है कि शो बिग बॉस ने शहनाज गिल को स्टार बनाया है. लेकिन एक्ट्रेस ऐसा नहीं मानती है

शहनाज गिल ने कहा बिग बॉस आपको स्टार नहीं बनाता है

दरअसल, हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने जूम टीवी को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा शो बिग बॉस आपको स्टार नहीं बनाता है. एक्ट्रेस ने कहा- बॉस में आप जो देखते हैं, वो अलग होता है… हां, आप मशहूर हो जाते हैं, नाम कमाते हैं और दौलत हासिल करते हैं, लेकिन बाद में आपको खुद को बदलना पड़ता है. शहनाज गिल ने आगे कहां कि ऐसा नहीं होता कि बिग बॉस के बाद आप स्टार बन जाते हैं, लोग खुद पर मेहनत करते हैं, अगर काम करोगे तो आगे बढ़ोगे, अगर आप बिग बॉस में ही फंसे रह गए, तो मुझे लगता है कि आप हमेशा वहीं फंसे रहेंगे.

भाई शहबाज बडेशा के साथ काम करने को लेकर शहनाज गिल ने दिया जवाब

जूम टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने भाई शहबाज बडेशा के बारे में भी बात की उन्होंने अपने भाई के साथ आगे काम करने को लेकर कहा कि  ‘मुझे उसके साथ फिल्में क्यों करनी चाहिए? मुझे लगता है उसे कॉमेडी शो करना चाहिए। मैं अपने भाई को यह बात काफी समय से कह रही हूं, हम 100% कॉमेडी करेंगे, मैं उसे बहुत पसंद करती हूं।’ शहनाज गिल के भाई शहबाज हाल ही में शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आए थे, शो में उन्हे लोगों ने काफी पसंद किया था 

शो ‘बिग बॉस 13’ में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी

बता दें कि, शहनाज गिल ने शो ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. शो में एक्ट्रेस के भोलेपन और क्यूट अंदाज पर हर कोई फिदा हो गया था. इसके अलावा शहनाज गिल की सिद्धार्थ शुक्ला संग नजदीकियां भी काफी चर्चा में रही हैं। यह सीजन बिग बॉस के इंतिहास का सबसे चर्चित सीजन था. 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिसके बाद शहनाज गिल काफी टूट गई थी.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST