Gold Silver Price Today: दिल्ली में सोना-चांदी महंगे हुए, डॉलर-रुपया और अमेरिकी डेटा पर टिकी नजरें, जानें आगे कीमतों को लेकर एक्सपर्ट की राय
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है. लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातुओं के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दो दिनों की स्थिरता के बाद आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हुआ, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में भी ₹10 की बढ़ोतरी हुई है.
बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,980 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव ₹1,810 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ चुके हैं. वहीं चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है. एक दिन की स्थिरता के बाद बीते दो दिनों में चांदी के दाम ₹5,100 प्रति किलो तक चढ़ गए हैं, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं.
आज 24k सोने का भाव 1,36,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 22k सोने का भाव 1,24,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है ,18k सोने का भाव 1,02,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है. आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 13,631 रुपये प्रति ग्राम है, 22 कैरेट सोने का दाम 12,496 रुपये प्रति ग्राम है और 18 कैरेट सोने का दाम 10,227 रुपये प्रति ग्राम है.
आज दिल्ली में चांदी का भाव 223 रुपये प्रति ग्राम है और एक किलो चांदी का दाम 2,23,000 रुपये है. दिल्ली में चांदी का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाता है.
पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी. इस दौरान सोने के दाम ₹695 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹1,053 प्रति किलो तक टूट गई थी. विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार के सत्र में सोने ने सीमित दायरे में कारोबार किया, जिसकी एक बड़ी वजह डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती रही. उनका कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की नजर अमेरिका में घरों की बिक्री के आंकड़ों और अन्य महत्वपूर्ण आर्थिक डेटा पर रहेगी.
Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…