<

Ghaziabad Mall Proposal Video: युवक ने गर्लफ्रेंड को मॉल में किया प्रपोज, फिर ऐसा क्या कर डाला… सोशल मीडिया पर मच गया हड़कंप

गाजियाबाद के एक मॉल में युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने अंगूठी पहनाने और शादी करने का वीडियो वायरल है. इस पर सोशल मीडिया पर लोग बंट गए हैं.

Ghaziabad Mall Proposal Video: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मॉल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें घुटनों पर बैठकर युवक ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियां भी बजाईं. वीडियो के मुताबिक, युवक ने ना केवल गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया बल्कि मौके पर ही मांग में सिंदूर भरा और फिर मंगलसूत्र पहना दिया. कुल मिलाकर शादी हो गई. वीडियो वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है कि यह तो शादी और रिश्तों का अपमान है. लोगों का कहना है कि शादी एक पवित्र प्रक्रिया है और इस तरह करना इसका अपमान है.

इस तरह की शादी पर लोगों को एतराज

गाजियाबाद के मॉल का यह वीडियो तेजी से इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. लोगों को इस बात पर एतराज नहीं है कि यह युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बेहद फिल्मी अंदाज में प्रपोज करता नजर आता है बल्कि शादी करने या शादी का नाटक करने पर लोगों की शिकायत है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि  यह युवक सिर्फ अंगूठी देकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज नहीं करता है बल्कि वह मौके पर ही लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है. वह यहीं तक नहीं रुकता बल्कि गले में मंगलसूत्र भी पहना देता है. इस तरह यह युवक और युवती शादी के पूरे विधि-विधान करते हैं. 

गौर सेंट्रल मॉल RDC का है पूरा मामला

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक द्वारा सिंदूर निकालकर लड़की की मांग भरने और मंगलसूत्र पहनाने के बाद आसपास खड़े लोग इसे सेलिब्रेट भी करते हैं. इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है- ‘गाजियाबाद नए लोगों के लिए नहीं है. गौर सेंट्रल मॉल RDC में एक युवक ने पहले रिंग से प्रपोज किया और फिर मौके पर ही सिंदूर और मंगलसूत्र पहनाकर शादी कर ली. इस पंक्ति ने वीडियो को विवादित और चर्चित दोनों बना दिया.

 

एक यूजर ने की तारीफ

वायरल होते ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन गया. इस वायरल वीडियो को अब तक 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो पर प्रतिक्रिया की बाढ़ है.  एक यूजर ने लिखा- दूल्हा,दुल्हन और गवाह, शादी के लिए और क्या चाहिए. दूसरे ने कहा कि यह वाकई एक अच्छा और यादगार पल है, जिसे लोग जिंदगी भर नहीं भूलेंगे. यूजर इस वीडियो की जहां पर तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इस वीडियो को गैर-जिम्मेदाराना और दिखावटी भी बता रहे हैं. कुछ ने इसे पैथेटिक और बेवकूफी तक कहा है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:26:44 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST