Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं. गुरुवार को 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,20,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,21,911 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. दूसरी तरफ सोने की अपेक्षा चांदी की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली है.
सोना-चांदी भाव आज
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. इस बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सोने का दाम करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत करीब 7,200 रुपये प्रति किलो तक कम हो गई. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,962 रुपये कम होकर 1,60,586 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,62,548 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,894 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,47,097 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.
इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,20,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,21,911 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. दूसरी तरफ सोने की अपेक्षा चांदी की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली है.
गुरुवार को चांदी का दाम 7,135 रुपये कम होकर 2,64,212 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,71,347 रुपये प्रति किलो था. हाजिर के साथ-साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है.
बता दें कि सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.84 प्रतिशत कम होकर 1,60,165 रुपये थी. वहीं चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.94 प्रतिशत कम होकर 2,63,068 रुपये थी.
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.16 प्रतिशत कम होकर 5,126 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.61 प्रतिशत कम होकर 82.68 डॉलर प्रति औंस पर था.
घरेलू बाजार में सोने की कीमत एक सीमित दायरे में 1,60,000 रुपये से लेकर 1,63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही है. वहीं, कॉमेक्स पर सोना 5,150 डॉलर प्रति औंस के आसपास है.
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…