<
Categories: बिज़नेस

Gold Silver Price Today: शुक्रवार को क्यों आई सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, नोट करें देश के बड़े शहरों के ताजा रेट्स

Gold Silver Price Today: ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 में चांदी 3.20 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है. यानी मौजूदा स्तर से अभी और तेजी की गुंजाइश बताई जा रही है.

Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Updates: नया साल शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा था, लेकिन इनके दाम में शुक्रवार (16 जनवरी, 2026) को धड़ाम से गिरे हैं. रिपोर्ट्स  के मुताबिक, शुक्रवार को सोने और चांदी में लगातार 3 दिन तक आई तेजी के बाद दामों में अचानक गिरावट आई है. शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना (Gold Rate Today) 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम गया है. बाजार में आई गिरावट के बाद अब 18 कैरेट सोने का भाव 1,07,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है. वहीं जानकारों का कहना है कि यह गिरावट अस्थाई है, आने वाले दिनों सोना और चांदी दोनों के दामों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक, सोना-चांदी में यह गिरावट  MCX यानी मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर देखी गई. 

आखिर क्यों धड़ाम हुए सोना चांदी के दाम

बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक, शुक्रवार को निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price Crash) गिरे. इसमें 1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक की गिरावट आई. इससे पहले गुरुवार (15 जनवरी, 2026) को सोना के दाम करीब 1,000 रुपये/10 ग्राम तक कम हो गए थे और चांदी के दाम में करीब 10,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई. यह अलग बात है कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें तेज बनी रही.

gold price 2026 16 jan 2026

15 जनवरी को चांदी में 3,000 रुपये तक की तेजी देखी गई. यहां पर बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में ही सोने और चांदी के दाम में शानदार उछाल आया था. इसके बाद से इन दोनों कीमती धातुओं में तेजी जारी है. चांदी की कीमत साल के पहले दिन में ही 13 फीसदी बढ़ गई है, जबकि सोने की कीमत पिछले 12 महीनों में करीब 85 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

silver price 2026 16 january

क्यों सुरक्षित है सोने-चांदी में निवेश

गौरतलब है कि ईरान, पाकिस्तान, बांग्लादेश के अलावा यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के चलते दुनिया भर में अस्थिरत का दौर जारी है. रूस-यूक्रेन में युद्ध जारी है तो ईरान में विद्रोह के हालात हैं. बताया जा रहा है कि इसमें अमेरिका की एंट्री भी हो सकती है. ऐसे में भारत में खासतौर से निवेशक सोने और चांदी में निवेश को सुरक्षित मानते हैं. यही वजह है कि पिछले 6 महीने से भी अधिक समय से सोने और चांदी में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया है. इसका ही असर है कि सोना और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST