<
Categories: बिज़नेस

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी का भाव आने वाले दिनों में कैसा रहेगा, रेट घटेगा या बढ़ेगा? आ गया बड़ा अपडेट, जान लें मार्केट का पूरा हाल

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है. मंगलवार को 18 कैरेट सोने की कीमत 1,18,665 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,19,431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है. मंगलवार को चांदी का दाम 1,163 रुपये कम हो गया.

सोने-चादी का भाव: सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतें कुछ दिनों पहले तक जिस रफ्तार से बढ़ रही थीं, उस पर ब्रेक लगा है. इसका असर मंगलवार को भी दिखा, जब सोने की कीमत में तेजी दर्ज हुई, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,021 रुपये बढ़कर 1,59,241 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि सोमवार को 1,58,220 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 1,44,930 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,45,865 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.

इसके अलावा इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 18 कैरेट सोने की कीमत 1,18,665 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,19,431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. इस तरह सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है.

क्या है चांदी का भाव, कितना गिरा रेट?

दूसरी तरफ सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. चांदी का दाम 1,163 रुपये कम होकर 2,62,912 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,64,075 रुपये प्रति किलो था.

इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली है. सोने के 02 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.97 प्रतिशत कम होकर 1,60,037 रुपये हो गया है. चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.01 प्रतिशत कम होकर 2,59,999 रुपये हो गया है.

इंटरनेशनल मार्केट में कैसे रहा सोने और चांदी का कारोबार?

वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. सोना 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,175 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.49 डॉलर प्रति औंस पर थी.

इस तरह एमसीएक्स पर सोने ने कमजोरी के साथ एक रेंज में कारोबार किया. वहीं, कॉमेक्स पर सोने को 5,175 डॉलर प्रति औंस की रुकावट का सामना करना पड़ा. सोने के लिए सपोर्ट 1,58,000 रुपये और रुकावट का स्तर 1,62,500 रुपये के आसपास है. फिलहाल अनुमान यही है कि वैश्विक अस्थिरता के कारण सोने में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…

Last Updated: April 6, 2026 11:06:50 IST

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST