<
Categories: मनोरंजन

8 साल पहले श्रीदेवी के साथ उस रात क्या हुआ था? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, बोनी कपूर ने खुद बताई थी सच्चाई

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को अपनी अंतिम सांस ली. उनकी मौत हर किसी के लिए सदमा थी. उनकी मौत के बाद उनके पति पर हत्या का आरोप लगा. हालांकि बाद में एक्सिडेंट से मौत की बात पर मुहर लगी.

Sridevi Death Anniversary:  बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 8 साल पहले अचानक उनकी मौत ने उनके परिवार के साथ ही फैंस को भी सकते में डाल दिया था. 24 फरवरी 2018 की वो शाम थी, जब उनका निधन हुआ. बता दें कि एक्ट्रेस एक शादी अटेंड करने के लिए दुबई गई थीं, जहां उनका निधन हो गया. उनकी मौत आज तक लोगों के लिए एक अनसुलझी कहानी बनी हुई है. बहुत से लोगों का कहना है कि श्रीदेवी की मौत हादसा नहीं थी बल्कि उनकी हत्या हुई है. हालांकि हकीकत आज तक लोगों से कोसों दूर है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो श्रीदेवी एक शादी अटेंड करने के लिए दुबई गई थीं. वहीं परजिस मरे में वे ठहरी हुई थीं. उसी कमरे के बाथटब में उनकी लाश मिली थी. कहा जाता है कि एक्ट्रेस उन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी कर रही थीं. इसके कारण वो अपनी पिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं. उन्हें ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी. ब्लड प्रेशर के कारण डॉक्टरों ने उन्हें किसी भी तरह का स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने से मना किया था. कहा जाता है कि उनकी स्ट्रिक्ट डाइट के कारण ही एक्ट्रेस की जान चली गई.

स्ट्रिक्ट डाइट बनी जानलेवा

श्रीदेवी की मौत के बाद कहा गया कि बोनी कपूर ने उन्हें मारा है. इसके कारण बोनी कपूर से काफी पूछताछ की गई. उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा. हालांकि कुछ साल पहले बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में श्रीदेवी की मौत के बारे में बात की. उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं. इसमें वो नमक नहीं खाती थीं. इसके कारण कई बार बेहोश हो जाती थीं. 

श्रीदेवी की मौत पर बोनी कपूर ने क्यों नहीं की बात

उन्होंने बताया कि श्रीदेवी की मौत नेचुरल नहीं बल्कि एंक्सिडेंटल थी. श्रीदेवी की डेथ के बारे में उनसे लगातार 48 घंटे इस बारे में बात की गई. इसके कारण वो इस बारे में कभी बात नहीं करते. उन्होंने बताया कि श्रीदेवी खूबसूरत दिखना चाहती थीं, जिसके कारण अक्सर भूखी रहती थीं और नमक भी नहीं खाती थीं. कई बार उन्हें ब्लैकआउट हो जाता था. इसके कारण डॉक्टर्स उन्हें लो बीपी के कारण स्ट्रिक्ट डाइट न करने के लिए कहते थे लेकिन उन्होंने कभी इसे सीरियस नहीं लिया.

डेथ वाली शाम को क्या हुआ था

उन्होंने बताया कि डेथ वाली शाम को श्रीदेवी को कई बार चक्कर आए थे. इसके कारण वो रेस्ट करने के लिए कमरे में गई थीं. जब वो कमरे में आईं, तो फ्रेश होने के लिए बाथरूम गईं. वहीं बाथटब में गिर गईं और उनकी मौत हो गई.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST