शादी का सीजन चल रहा है और सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोने की कीमत 1.33 लाख के ऊपर पहुंच गई है. हालांकि आज चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.
Gold-Silver Rate Today: शादी का सीजन चल रहा है और कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है. ऐसे में सोने चांदी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. बीते दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,180 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गई. वहीं बीते दिन चांदी की कीमत 2,04,000 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई. हालांकि सुबह मार्केट खुलने के बाद चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली लेकिन बाद में गिरावट दर्ज की गई.
बता दें कि गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज सुबह 10.05 बजे कीमतों में 270 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. वहीं चांदी में 6000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद चांदी की कीमत 1,98,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
जानकारी के अनुसार, चांदी की कीमत लगातार 4 दिनों से बढ़ रही थी. बीते दिन चांदी की कीमत 2,04,000 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी. हालांकि आज शुक्रवार को चांदी की कीमत में 6000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद चांदी की की कीमत 1,98,000 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है.
रामायण के 'प्रथम संकल्प' इवेंट में रकुल प्रीत सिंह ने अपनी पीली सिल्क साड़ी और…
मां बनने के लिए करियर छोड़ने वाली अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेटी ने अब…
E20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों का इंजन खराब होने की खबरें कितनी सच हैं? संसद…
साउथ गुजरात इवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (SGEMA) ने अपने प्रमुख नॉलेज एवं बिजनेस कॉन्क्लेव ‘EVOLVE 2.0’…
TAADA द्वारा iNDEXTb (गुजरात सरकार) के सहयोग से हुआ आयोजन; शाम को IDT की भव्य…
Neem Leaves Benefuts: आयुर्वेद में नीम को 'सर्वरोग निवारिणी' औषधि के रूप में जाना जाता…