<

Pankaj Chaudhary कौन हैं, क्या इनका नाम यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए हो गया फाइनल; जानें किस नामी तेल कंपनी के हैं मालिक

Pankaj Chaudhary : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का नाम UP में भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए लगभग फाइनल है. महाराजगंज से 7 बार से सांसद पंकज के नाम का एलान रविवार को किया जाएगा.

Pankaj Chaudhary : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बड़ा राजनीतिक बदलाव करने जा रही है. यूपी BJP के 18वें प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है. इसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद BJP अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. तय प्रक्रिया के तहत रविवार (14 दिसंबर, 2025) को लखनऊ में आयोजन के दौरान यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया जाएगा. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में चुने गए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे. सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है. आलाकमान भी इस पर अपनी मुहर लगा चुका है. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का नाम UP में BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए करीब-करीब फाइनल हो गया है. वहीं, BJP सूत्रों की मानें तो पंकज चौधरी के नाम की सिर्फ घोषणा होना बाकी है. उन्हें सबकी राय से अध्यक्ष चुना गया तो वोटिंग की नौबत ही नहीं आएगी. 

पूर्वी उत्तर प्रदेश का नेता बनेगा BJP अध्यक्ष

फिलहाल यूपी के BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हैं. वह BJP के 17वें प्रदेश अध्यक्ष हैं. भूपेंद्र चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं. ऐसे में पंकज चौधरी चुने जाते हैं तो पूर्वी उत्तर प्रदेश का ‘सौभाग्य’ होगा. पंकज चौधरी गोरखपुर से सटी लोकसभा सीट महाराजगंज से सांसद हैं. वह महाराजगंज से 7 बार से सांसद हैं. यूपी अध्यक्ष की बात करें तो वर्ष 1980 में BJP के गठन के बाद पहले प्रदेश अध्यक्ष माधो प्रसाद त्रिपाठी बने थे. माधो ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. इसके बाद BJP ने वर्ष 2017 तक प्रदेश भाजपा की कमान ज्यादातर ब्राह्मण के हाथों में दी. इस बीच कई दफा यूपी की कमान क्षत्रिय नेताओं के हाथों में भी रही. ऐसे में BJP में ब्राह्मणों की पार्टी का ठप्पा भी लगा.

OBC समुदाय को मिली वरीयता

इसके बाद वर्ष 2016 से अब तक BJP ने कुल 4 प्रदेश अध्यक्ष चुने हैं, जिनमें से तीन ओबीसी वर्ग से रहे हैं. इनमें केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है. BJP ने 2017 में वापसी की तो केशव प्रसाद मौर्य ही यूपी BJP के अध्यक्ष थे. केशव प्रसाद के अलावा 2019-22 तक स्वतंत्र देव सिंह और 2022 से अब तक भूपेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. यह अलग बात है कि 2017 से 2019 तक डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी.  वह ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. फिर वर्ष 2022 जाट समुदाय के नेता को अध्यक्ष बनाया गया. यहां पर बता दें कि बतौर अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य 2016-17 के दौरान सक्रिय रहे.

कौन हैं पंकज चौधरी

7 बार से महाराजगंज सीट से सांसद चुने जाते रहे पंकज चौधरी फिलहाल केंद्र सरकार में बतौर वित्त राज्य मंत्री सेवा दे रहे हैं. पंकज की BJP के बड़े कुर्मी चेहरे के तौर पर पहचान है. एक दौर में राजनीतिक रूप से BJP की हालत ठीक नहीं थी तो भी महराजगंज लोकसभा सीट से वह जीतते रहे. उन्होंने महाराजगंज से 7 बार जीत दर्ज की है. हर किसी की तरह पंकज चौधरी की भी राजनीति की शुरुआत कॉलेज-यूनिवर्सिटी से हुई. इसके बाद सक्रिय राजनीति में आए. वर्ष 1989 में पंकज चौधरी ने गोरखपुर नगर निगम के पार्षद का चुनाव लड़ा था. यहां से वह राजनीति में सक्रिय हुए.

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर BJP की नजर

लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी जमीन खोने के बाद आधी सीटों पर सिमटने वाली BJP ने इस बार सतर्क है. ऐसे में यूपी विधानसभा चुनाव 2027 जीतना खासा अहम है, क्योंकि इसका असर 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी नजर आएगा. यही वजह है कि BJP ने 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष (पंकज चौधरी) पर दांव लगाया है. पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं. पूर्वांचल में भी उनकी ठीकठाक पकड़ है. महाराजगंज से 7 बार से सांसद पंकज चौधरी पूर्वाचंल का बड़ा चेहरा हैं. वह कारोबारी भी हैं. बहुत कम लोग जानते होंगे कि पंकज चौधीर नामी राहत रूह तेल कंपनी के मालिक हैं.

मोदी भी जा चुके हैं उनके घर

नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद BJP ने तेजी से अन्य पिछड़ा वर्ग पर ध्यान देना शुरू किया. इसके बाद करीब-करीब सभी राज्यों में OBC वर्ग पर ध्यान दिया जाने लगा. जहां तक पंकज चौधरी की बात है तो वह पहले भी संगठन में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. अब उनका नाम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद तौर पर नाम राजनीतिक गलियारे में गूंज रहा है. 2 साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके घर पर गए थे. इसके बाद इसकी खूब चर्चा हुई थी.

कौन-कौन करेगा वोट?

प्रदेश भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष चुनाव के लिए कुल 464 मतदाताओं की सूची तैयार है. प्रदेश में भाजपा के 258 विधायक, 79 विधान परिषद सदस्य, 33 लोकसभा सांसद और 24 राज्यसभा सांसद हैं. इस तरह सूची तैयार है. बताया जा रहा है कि वोटिंग की नौबत नहीं आएगी. किसी भी सूरत में रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार प्रदेश अध्यक्ष का एलान होगा. अध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला के पास है. बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद चुनाव के साथ ही कभी भी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है. माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम पर पंकज चौधरी के नाम पर मुहर लग सकती है. अगर पंकज चौधरी चुने गए तो वर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट में लाया जा सकता है. इस तरह यूपी कैबिनेट में जाटों का प्रतिनिधित्व भी बढ़ेगा.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST