<
Categories: बिज़नेस

रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, अगली Chhath Puja में ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा नई दिल्ली स्टेशन, होंगे ये खास बदलाव

Railway Station Modernization: भारतीय रेलवे दिवाली और छठ पूजा पर घर जानें वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अगले साल तक कई स्टेशनों का कायाकल्प कर देंगे.

Indian Railways Station Redevelopment: त्योहारों के मौसम में जब देशभर के लोग अपने घर लौटने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं, तब भीड़ और असुविधा सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है. लेकिन अब स्थिति बदलने जा रही है. भारतीय रेलवे ने तय किया है कि मार्च 2026 तक देश के करीब 100 रेलवे स्टेशन पूरी तरह नए रूप में विकसित होकर यात्रियों के लिए तैयार होंगे. अगली दिवाली और छठ पूजा तक देश के कई प्रमुख स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, जिससे यात्रा का अनुभव एयरपोर्ट जैसा हो जाएगा.

रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प की बड़ी योजना

रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार के अनुसार, भारतीय रेलवे ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देशभर के 1337 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है. इनमें से लगभग 1300 स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है, और 100 से अधिक स्टेशन पहले ही तैयार होकर उद्घाटित किए जा चुके हैं. अब लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक 100 और स्टेशन पूरी तरह विकसित हो जाएं, ताकि अगली दिवाली से पहले यात्रियों को नई सुविधाओं का लाभ मिल सके.

 कैसी होंगी नई सुविधाएं

रेलवे ने इन स्टेशनों को यात्रियों की सुविधा और अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इनमें होंगे:

  • रूफ प्लाज़ा और एयर कॉनकोर्स
  • इंटर-मॉडल कनेक्टिविटी (मेट्रो, बस और पार्किंग से सीधा स्टेशन कनेक्शन)
  • फूड कोर्ट और शॉपिंग मॉल
  • कियोस्क, बच्चों के खेलने के स्थान और वेटिंग एरिया
  • लिफ्ट, एस्केलेटर और आधुनिक टिकटिंग जोन

यानि अब ट्रेन के इंतजार में आप खरीदारी, भोजन या आराम सभी एक ही जगह पर कर सकेंगे.

 तैयार हो रहे प्रमुख स्टेशन

इस योजना में सात बड़े रेलवे स्टेशन ऐसे हैं जो बड़े बदलाव का चेहरा बनने जा रहे हैं —

  • सफदरजंग (दिल्ली)
  • बिजवासन (दिल्ली)
  • रामेश्वरम (तमिलनाडु)
  • जैसलमेर (राजस्थान)
  • गांधीनगर जयपुर (राजस्थान)
  • जालंधर (पंजाब)
  • चंडीगढ़

इन स्टेशनों पर काम तेज़ी से जारी है और कई का निर्माण अंतिम चरण में है.

दिल्ली के सफदरजंग और बिजवासन स्टेशन पर चल रहा काम

दिल्ली के दोनों प्रमुख स्टेशन सफदरजंग और बिजवासन को देश के सबसे आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. सफदरजंग स्टेशन न सिर्फ यात्रियों के लिए बल्कि ऑफिस कर्मचारियों के लिए भी बिजनेस हब बनेगा. यहां ट्रेन से उतरकर लोग सीधे अपने दफ्तर पहुंच सकेंगे. बिजवासन स्टेशन में मेट्रो और पार्किंग से जोड़ने के लिए स्काईवे बनाया जा रहा है. यह स्टेशन तीन स्तरों लोअर ग्राउंड, ग्राउंड और एयर कॉनकोर्स  पर बनाया जा रहा है, जिसका कुल क्षेत्रफल 30,000 वर्ग मीटर होगा.

चंडीगढ़ स्टेशन

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन भारत का पहला ऐसा स्टेशन होगा जिसे मॉड्यूलर डिजाइन में बनाया जा रहा है. इसका ढांचा फैक्ट्रियों में तैयार होकर स्टेशन पर जोड़ा जा रहा है. इससे निर्माण की गति तेज़ और गुणवत्ता बेहतर होगी.

जयपुर का गांधीनगर स्टेशन

गांधीनगर जयपुर स्टेशन, जिसे पिंक सिटी का गेटवे कहा जाता है, पर भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा एयर कॉनकोर्स बेस तैयार किया जा चुका है. इसके ऊपर सिटी सेंटर, कैफे और शॉपिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि यात्री ऊपर बैठकर चाय-कॉफी का आनंद ले सकेंगे जबकि नीचे से ट्रेनें गुजरेंगी.

रामेश्वरम स्टेशन 

रामेश्वरम स्टेशन को धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पुनर्विकसित किया जा रहा है. यहां डॉर्मिटरी, रेस्ट रूम और यात्रियों के ठहरने की सुविधा स्टेशन परिसर में ही दी जाएगी, ताकि श्रद्धालु ट्रेन से उतरने के बाद शहर में भटकने न पड़ें.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Bengal Encounter: बंगाल में एनकाउंटर का सिलसिला तेज! 5 महीने में 5 आरोपी ढेर, तीन मामले दुष्कर्म और हत्या से जुड़े

Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल में पांच महीनों में पांच पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें पांच आरोपित…

Last Updated: November 16, 2026 11:25:41 IST

Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

Delhi Showroom Murder Case: पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल…

Last Updated: November 16, 2026 10:59:01 IST

Haryana News: नूंह में आधी रात गोलियों की गूंज! पुलिस एनकाउंटर में दो गो-तस्करों की मौत, पिकअप में मिले 7 गोवंश

Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.…

Last Updated: November 16, 2026 10:29:24 IST

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…

Last Updated: November 16, 2026 09:42:25 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST

Rajasthan Railway Track Blast: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया आतंकी साजिश का मोहरा! पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान

Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…

Last Updated: November 16, 2026 09:11:20 IST