Most Polluted Cities 2025: आप दुनिया की 20 सबसे प्रदूषित शहरों के बारे में जानते है? इस लिस्ट में भारत के भी कई शहर शामिल है.
World’s Most Polluted Cities
स्विस वायु गुणवत्ता फर्म IQAir की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के टॉप 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के तीन शहर शामिल हैं. यह सूची इस प्रकार है:
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली प्रदूषण में सबसे आगे है, जबकि मुंबई पांचवें और कोलकाता आठवें नंबर पर है. भारत में दिवाली के बाद यह आंकड़े सामने आए हैं, जब पूरे देश में लाखों लोग पटाखों की बिक्री और फोड़ने में व्यस्त थे. पटाखे वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण माने जाते हैं और हर साल दिवाली के बाद AQI में गिरावट देखी जाती है.
सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के लिए दिल्ली-NCR में केवल ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति दी थी. कोर्ट के अनुसार पटाखे केवल शाम 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे के बीच ही फोड़ने की अनुमति थी. लेकिन लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया और 18 से 21 अक्टूबर तक पटाखे जलाते रहे, जिससे हवा की गुणवत्ता और बिगड़ गई. विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली की आबोहवा पर नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि लोग निर्देशों का पालन करें और प्रदूषण को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास करें. दिवाली के दिन ग्रीन पटाखों का उपयोग करना और निर्धारित समय सीमा का पालन करना ही प्रदूषण को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय है.
Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…
Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…
India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…
Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…
Ayodhya Ram Mandir Timing: 1 नवंबर 2026 से रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे शुरू…