होम / जून में GST कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपए, जानिए कौन सा राज्य टॉप पर रहा

जून में GST कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपए, जानिए कौन सा राज्य टॉप पर रहा

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : July 1, 2022, 5:42 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
ॠरळ के मोर्चे पर एक बार फिर से राहत की खबर है। GST कलेक्शन की ग्रोथ इस साल जून में भी काफी मजबूत रही है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक जून 2022 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपए रहा है जोकि साल-दर-साल की तुलना में 56 फीसदी अधिक है।

जीएसटी कलेक्शन के मामले में यह दूसरा सबसे अच्छा महीना है। इससे पहले मई 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,40,885 करोड़ रुपए था। वहीं मार्च 2022 के बाद से ही कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ से ज्यादा बना हुआ है। अप्रैल 2022 में 1.68 लाख करोड़ रेवेन्यू हासिल हुआ था जो अबतक सबसे ज्यादा है।

रिपोर्ट के मुताबिक जून के लिए रेवेन्यू 25,306 करोड़ रुपए, SGST 32,406 करोड़ रुपए, IGST 75,887 करोड़ रुपए और GST कंपनसेशन सेस 11,018 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले मई में CGST 25,036 करोड़ रुपए, SGST 32,001 करोड़ रुपए, IGST 73,345 करोड़ रुपए और सेस 10,502 करोड़ रुपए था। GST लागू होने के बाद यह पांचवी बार और मार्च 2022 से लागातार चौथी बार है जब GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए के पार रहा है।

GST से आय 1.40 लाख करोड़ से ऊपर रहने की उम्मीद

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि GST से होने वाली आय 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर ही बनी रहने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- 1.40 लाख करोड़ रफ बॉटम लाइन है। हमारा मंथली जीएसटी कलेक्शन उससे नीचे नहीं जा रहा है। ये लगातार चौथा महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है। मई 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए के ऊपर रहा था।

सबसे ज्यादा GST कलेक्शन महाराष्ट्र से

GST कलेक्शन के मामले में जून 2022 में टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 63 प्रतिशत बढ़कर 22341 करोड़ रुपए रहा। वहीं दूसरे नम्बर पर गुजरात है। गुजरात का जीएसटी कलेक्शन 9,207 करोड़ रहा है। इसके अलावा कर्नाटक 8,845 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें : रुपया में गिरावट जारी, 79.11 के निचले स्तर पर पहुंचा, जानिए इसका कारण

ये भी पढ़े : महंगा होगा सोना, सरकार ने आयात शुल्क 5 फीसदी बढ़ाया

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : जीएसटी काउंसिल की बैठक में पड़ी महंगाई की मार, महंगी हो गई ये वस्तुएं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बचाव में उतरे शरद पवार, पीएम मोदी के शहजादा वाले बयान पर किया पलटवार-Indianews
Ranbir Kapoor ने एनिमल के गाने को पियानो पर किया एंजॉय, Alia Bhatt ने रिकॉर्ड किया ये अनसीन वीडियो -Indianews
LSG VS MI: मुंबई को हरा प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिती मजबूत करना चाहेगी लखनऊ, जाने दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11-Indianews
Afghan Tourism: दुनिया को अपना खूबसूरत चेहरा दिखाने की तैयारी कर तालिबान, दे रहा युवाओं को नई क्लास
LSG VS MI: लखनऊ सुपर जाइंट्स को उसके घर में हराना चाहेगी मुंबई, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
केजरीवाल को क्यों किया गिरफ्तार? SC ने मांगा ED से जवाब
अमित शाह फेक वीडियो मामले में लालजी वर्मा पर FIR, सपा के टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव
ADVERTISEMENT