<
Categories: बिज़नेस

भारत के 1 लाख करोड़ के एनर्जी मार्केट में क्या है LPG गैस की भूमिका? कैसे बना गेम चेंजर, जानें डिटेल

आज भी भारत में कमर्शियल और घरेलू सिलेडंर की मांग और प्रोडक्शन लगातार बढ़ती हुई देखने को मिल रही है. लेकिन, आपके लिए यह जान लेना बेहद जरूरी है कि भारत में एलपीजी गैस गेम चेंजर की भूमिका कैसे निभाती है और इसकी शुरुआत कैसे हुई.

LPG Crisis: भारत में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी गैस की तंगी देखने को मिल रही है. कुछ जगहों पर एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह से बाधित है तो कुछ जगहों पर गैस सिलेंडर को बुक करने के लिए हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहे हैं. आज के समय में भारत का एलपीजी मार्केट 1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो चुका है. इस सेक्टर को आगे बढ़ाने में एलपीजी गैस का महत्वपूर्ण योगदान देखने को मिला है.

आज भी भारत में कमर्शियल और घरेलू सिलेडंर की मांग और प्रोडक्शन लगातार बढ़ती हुई देखने को मिल रही है. लेकिन, आपके लिए यह जान लेना बेहद जरूरी है कि भारत में एलपीजी गैस गेम चेंजर की भूमिका कैसे निभाती है और इसकी शुरुआत कैसे हुई. 

कैसे हुई एलपीजी गैस की शुरुआत?

कुछ लोग कहते हैं कि एलपीजी की शुरुआत 1050 के दौर में हुई थी तो वहीं कुछ बताते हैं कि इसे साल 1955 में शुरु किया गया था. वहीं, कुछ सोर्स बताते हैं कि एलपीजी गैस को साल 1956 में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) की स्थापना के बाद शुरु किया गया था. हालांकि, bharatpetroleum.in के मुताबिक भारत में एलपीजी गैस की शुरुआत 1955 में हुई थी. उस समय इसे बर्मा शेल के नाम से जाना जाता था, जोकि भारत पेट्रोलियम का ही एक हिस्सा बनी थी. जिसके बाद कंपनी द्वारा एलपीजी की शुरुआत देश में कर दी गई थी. हालांकि, अब लोग इसे एलपीजी गैस के नाम से ही जानते हैं. 

एनर्जी मार्केट में कैसे बना गेमचेंजर?

भारत की अर्थव्यवस्था के साथ ही देश की एक लाख करोड़ की एनर्जी के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर एक गेमचेंजर की तरह काम करता है. दरअसल, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (PMUY) के लॉन्च किए जाने के बाद से एलपीजी ने देश में स्थिति को बदल दिया. पहले भारत में हर घर में सिलेंडर की व्यवस्था नहीं थी. गांवों में तो एलपीजी गैस सिलेंडर के कनेक्शन के लिए लोग तमाम कोशिशें करते थे, लेकिन उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाता था. जबकि इस योजना के आ जाने के बाद से देश के 99 प्रतिशत घरों में अब एलपीजी सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा है. देश के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के साथ ही एलपीजी ने बॉटलिंग प्लांट्स आदि बनवाने में मददगार रहा है, बल्कि देश में लाखों लोगों के लिए रोजगार का साधन भी बना है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST