<
Categories: बिज़नेस

फ्लाइट में टूटी सीट या खराब सर्विस मिलने पर Airlines से वसूल सकते हैं मुआवजा, ऐसे करें शिकायत, मिलेगा रिफंड

अगर आप हवाई यात्रा करते हैं और ऐसे में आपको खराब सर्विस मिलती है तो एयरलाइन से मुआवजा वसूल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसी स्थिति में आप एयरलाइन से मुआवजा कैसे वसूल सकते हैं.

अगर आप किसी चीज को इस्तेमाल करने के लिए महंगी कीमत चुकाते हैं तो जाहिर है कि आप वैसी ही सुविधा की उम्मीद करेंगे. ठीक ऐसा ही फ्लाइट्स में भी होता है. अगर आप विदेश जाने के लिए बिजनेस क्लास या प्रीमियम टिकट बुक कराते हैं एयरलाइन्स द्वारा आपको टूटी या खराब सीटें दे दी जाएं तो क्या होगा. ऐसी स्थिति में आप खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे. अगर आपके साथ भी कभी इस प्रकार की समस्या हुई है तो यह लेख आपके काफी काम आ सकता है. 

अगर आप हवाई यात्रा करते हैं और ऐसे में आपको खराब सर्विस मिलती है तो एयरलाइन से मुआवजा वसूल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसी स्थिति में आप एयरलाइन से मुआवजा कैसे वसूल सकते हैं.  

यात्री कब मांग सकते हैं एयरलाइंस से रिफंड?

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA द्वारा जारी नए Civil Aviation Requirements (CAR) की मानें तो आप कुछ परिस्थितियों में एयरलाइंस से अपना रिफंड मांग सकते हैं. अगर आपकी फ्लाइट की सीट टूटी है या बैठने लायक नहीं है या फिर शौचालय साफ-सुथरा नहीं है तो ऐसे में आप एयरलाइंस से रिफंड की मांग कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको बासी या खराब खाना दिया जा रहा है तो भी आप एयरलाइंस से रिफंड ले सकते हैं. इसके अलावा आप टिकट से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं. 

कैसे और किसे करें शिकायत?

आप जिस एयरलाइन में यात्रा कर रहे हैं उसी एयरलाइन में आपको यात्री एयरलाइन के कस्टमर ग्रिवेंस सिस्टम या इनके Official Complain Portal पर शिकायत कर सकते हैं. आपकी जो भी समस्या है आप इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. अगर आप भारत के नागरिक हैं तो ऐसे में एयरसेवा पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं. समाधान नहीं मिलने पर आप Consumer Commission में भी अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं. इसपर आपकी समस्या का हल होने की पूरी उम्मीद है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST