<
Categories: बिज़नेस

e-Passport कौन बनवा सकता है, देखें पूरा प्रोसेस और गाईड

E-Passport: e-Passport में लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप आपके सुरक्षा को बेहतर बनाने के साथ आपके बायोमेट्रिक और व्यक्तिगत जानकारी को भी सुरक्षित रखती है और यात्रा प्रक्रिया को आसान बनाती है।

E-Passport: भारतीयों के हवाई यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए e-Passport सेवा सरकार द्वारा कुछ ही समय पहले लॉन्च किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों के डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस को आधुनिक बनाना है. ई-पासपोर्ट सेवा से सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा, इमिग्रेशन जांच में तेजी आएगी, यात्रा उद्योग की गुणवत्ता और वैश्विक नियमों में सुधार होगी, जालसाजी और धोखाधड़ी से मुक्ति मिलेगी. इससे दस्तावेज प्रणाली यानी डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया आसान हो जाएगी. इन सब के अलावा, e-Passport आने वाले समय में विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए तकनीक बदलाव भी साबित होगा.

ई-पासपोर्ट क्या है?

e-Passport चले आ रहे पुराने भारतीय पासपोर्ट जैसा ही है, लेकिन इसके पिछले कवर में एक इलेक्ट्रॉनिक चीप लगी होती है. इसमें पासपोर्ट धारक की नीजी और बायोमेट्रिक विवरण सुरक्षित रूप से स्टोर होगा, इसमें फिंगरप्रिंट्स, डिजिटल सिग्नेचर, फोटोग्राफ्स जैसी कई जानकारियां मौजूद रहेंगी. इससे भारत के यात्रियों के लिए अंतराष्ट्रीय यात्रा और भी सुरक्षित हो जाती है.

e-Passport कौन आवेदन कर सकता है?

भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक जो नियमित पासपोर्ट के लिए योग्य है, वो ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है. हालांकि, शुरुआती दौर में e-Passport बनाने की सुविधा सिर्फ लिमिटेड पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघरों पर ही उपलब्ध है. ऐसे में इच्छुक व्यक्ति को आवेदन करने से पहले यह जांच लेना चाहिए की उनके स्थानिय पासपोर्ट सेवा केंद्रो पर यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं.

e-Passport आवेदन कैसे करें, आवेदन की प्रक्रिया

यदि आप e-Passport के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. इसके आवेदन करने की प्रक्रिया बिलकुल पुराने पासपोर्ट के जैसे ही हैं. आवेदन करने के लिए आपको रजिस्टर्ड पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा, उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरे, अनिवार्य शुल्क को जमा करें, और पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अपॉइंटमेंट लें.

अपॉइंटमेंट के दौरान, आवेदकों की बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी, जैसे फिंगरप्रिंट और फोटो आदि. प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, e-Passport को एम्बेडेड चिप के साथ प्रिंट किया जाता है और आवेदक के दिए गए रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाता है.

e-Passport बनवाने के फायदे

ई-पासपोर्ट बनवाने के कई फायदे हैं। इसमें आपको अच्छी सुरक्षा मिलती है, इमिग्रेशन क्लियरेंस तेज होती है, भारतीय ई-पासपोर्ट की ग्लोबली स्वीकार्यता है. e-Passport का सबसे बड़ा फायदा यह है की इससे आपके पहचान की चोरी और डॉक्यूमेंटेशन में हेरफेर के जोखिमों का खतरा कम होता है. पासपोर्ट में जालसाज और धोखाधड़ी को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST