<
Categories: मनोरंजन

Pawan Kalyan Three Wives: कौन है पवन कल्याण की तीन पत्नियां? पहली ने किया था केस, दूसरी से हुआ कलेश और अब तीसरी वाली से…

Pawan Kalyan Three Wives: पवन कल्याण ने अब तक तीन शादियां की हैं. तीसरी पत्नी अन्ना से भी उनका रिश्ता खत्म हो गया है. जानिए कौन हैं उनकी तीनों पत्नियां और कैसी है उनकी जिंदगी.

Pawan Kalyan Three Wives: साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. 10 नवंबर को पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल की शादी खत्म करने का फैसला किया. दोनों ने अलग होने की जानकारी दी. पवन कल्याण की यह तीसरी शादी थी. इससे पहले वह नंदिनी और एक्ट्रेस रेणु देसाई से शादी कर चुके हैं. उनकी पहली पत्नी नंदिनी के बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं पवन कल्याण की तीनों पत्नियों के बारे में.

कौन हैं पवन कल्याण की पहली पत्नी नंदिनी?

पवन कल्याण ने साल 1997 में नंदिनी से शादी की थी. उस समय एक्टर की जिंदगी में नंदिनी की एंट्री हुई थी. हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2007 में नंदिनी ने पवन कल्याण के खिलाफ बिगैमी यानी दूसरी शादी से जुड़े मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया. नंदिनी अब लाइमलाइट से दूर रहती हैं. इस शादी से दोनों का कोई बच्चा नहीं है.

कौन हैं दूसरी पत्नी रेणु देसाई?

पवन कल्याण की दूसरी पत्नी रेणु देसाई एक्ट्रेस और मॉडल हैं. दोनों की मुलाकात साल 2000 में फिल्म ‘बद्री’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. इसके बाद साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. बेटे का नाम अकीरा नंदन और बेटी का नाम आध्या है. हालांकि, उनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया. रेणु देसाई आज भी मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: Pawan Kalyan Divorce: तीसरी बीवी भी नहीं संभाल पाए पवन कल्याण, 13 साल बाद टूटी शादी; एक झटके में किया डाइवोर्स का ऐलान

कौन हैं तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला?

पवन कल्याण ने साल 2013 में रूसी मॉडल और एक्ट्रेस अन्ना लेझनेवा से शादी की थी. शादी के बाद अन्ना को अन्ना कोनिडेला के नाम से भी जाना जाता है. दोनों के दो बच्चे हैं. उनके बेटे का नाम मार्क शंकर पवनोविच और बेटी का नाम पोलेना अंजना पवनोवा है. अब 10 नवंबर को दोनों ने 13 साल की शादी खत्म करने और अलग होने का फैसला किया है. इस तरह पवन कल्याण की तीन शादियां हुईं और उनके चार बच्चे हैं. उनकी निजी जिंदगी हमेशा से फैंस के बीच चर्चा का विषय रही है.

ये भी पढ़ें:  Yash Vs Ranbir Kapoor: राम या रावण…कौन है ज्यादा अमीर? रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा मालामाल; जानें नेटवर्थ

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Yash Vs Ranbir Kapoor: राम या रावण…कौन है ज्यादा अमीर? रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा मालामाल; जानें नेटवर्थ

Yash Vs Ranbir Kapoor Networth: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर और यश की जोड़ी दर्शकों…

Last Updated: November 10, 2026 12:55:10 IST

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:37 IST

फिटमेंट फैक्टर 3 या 4 हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? ₹18,000 की बेसिक पे पर समझिए पूरा कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2 से 4 होने पर ₹18,000 की बेसिक सैलरी…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:09 IST

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में Veritas Finance, SEBI के ऑब्जर्वेशन के बाद IPO प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

Veritas Finance के 900 करोड़ रुपये के IPO को SEBI से ऑब्जर्वेशन मिले हैं. कंपनी…

Last Updated: November 10, 2026 12:22:30 IST

Watch Video: ‘अंगूठाछाप हो तुम… शक्ल से नफरत है’, झांसी में महिला TTE की दबंगई; वायरल वीडियो को देख भड़क उठे लोग

Jhansi Viral Video: झांसी स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी पर महिला TTE और यात्री…

Last Updated: November 10, 2026 12:19:19 IST