<
Categories: बिज़नेस

क्या आपके पास भी आया है RBI का Whatsapp मैसेज? फ्रॉड है या फिर असली, इन आसान स्टेप्स में करें चेक

आज के समय में लोग साइबर फ्रॉड और क्राइम के चलते कई बार आरबीआई के मैसेज पर भी भरोसा नहीं करते हैं. हालांकि, कोई भी मैसेज आए तो ऐसे में उसे वेरिफाई कर लेना जरूरी होता है. चलिए आसान स्टेप्स में समझते हैं असली और फ्रॉड मैसेज का पता कैसे लगाएं.

RBI WhatsApp message: आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. जितना ही स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने से हमें आसानी हो रही है उतना ही फ्रॉड होने का खतरा भी बढ़ने लगा हैइसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सबसे लोकप्रिय चैटिंग प्लेटफॉर्म whatsapp का इस्तेमाल कर रहा है ताकि देश के कोने-कोने तक लोगों को जागरूक किया जा सके. इसलिए आजकल आरबीआई द्वारा लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भी किया जाता है.

आज के समय में लोग साइबर फ्रॉड और क्राइम के चलते कई बार आरबीआई के मैसेज पर भी भरोसा नहीं करते हैं. हालांकि, कोई भी मैसेज आए तो ऐसे में उसे वेरिफाई कर लेना जरूरी होता है. चलिए आसान स्टेप्स में समझते हैं असली और फ्रॉड मैसेज का पता कैसे लगाएं. 

वेरिफाइड अकाउंट का ब्लू टिक देखें

अगर RBI से आपके पास किसी तरह का मैसेज आया है तो ऐसे में आपको उसका पता लगाने के लिए जिस भी अकाउंट या फिर नंबर से मैसेज आया है उसके आगे ब्लू या फिर ग्रीन टिक है या नहीं इसका पता लगा लेना चाहिए. आपको यह देखना है कि ब्लू टिक के साथ-साथ आपको यह देखना है कि जिस अकाउंट से मैसेज आया है वह बिजनेस अकाउंट है या नहीं. अगर उसके नीचे आरबीआई लिखा है और लोगो लगा हुआ है तो यह वेरिफाइड अकाउंट हो सकता है. 

ऑफिशियल नंबर की जांच करें

इसे चेक करने के लिए आपको अकाउंट पर टैप करके नंबर का पता लगा लेना चाहिए. देखा जाए तो RBI आमतौर पर +91 99309 91935 और +91 99990 41935 नंबरों से ही मैसेज भेजता है. अगर आपको लगता है कि इन नंबरों के अलावा किसी अन्य नंबर से मैसेज आया है तो ऐसे में आपको एक बार उस नंबर या अकाउंट को जरूर वेरिफाई करना चाहिए.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…

Last Updated: October 23, 2026 10:21:54 IST