<
Categories: मनोरंजन

62 की मंदाकिनी ने रीक्रिएट किया ‘राम तेरी गंगा मैली’ का पहाड़न लुक, 30 साल पहले हो गईं थी गायब; जानिए आजकल कहां है ये एक्ट्रेस!

'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी ने 30 साल पहले बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. अब एक्ट्रेस ने मनाली की वादियों में पहाड़न अवतार में तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे देख लोग उनके फेमस रोल 'गंगा' को याद कर रहे हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी अपने जमाने की ऐसी कलाकार थीं जिन्होंने रातोंरात लाइमलाइट हासिल कर ली थी. उनकी राम तेरी गंगा मैली फिल्म आज भी लोगों के दिलोंदिमाग पर गहरी छाप छोड़ती है. वो मासूम आंखें और एक्टिंग इतनी नेचुरल, जैसे आंखों के सामने असली घटना चल रही हो. लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ ही फिल्में देने के बाद इंडस्ट्री से सन्यास ले लिया. हालांकि इन दिनों 62 साल की मंदाकिनी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है लेकिन इन दिनों इंस्टाग्राम पर उनके पुराने कैरेक्टर गंगा के लुक का रीक्रिएशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके कमबैक की राह देख रहे हैं. जानिए आखिर क्या है गंगा फेम मंदाकिनी की वायरल तस्वीरों में और एक्ट्रेस आजकल कहां हैं?

मनाली में रीक्रिएट किया गंगा लुक?

बॉलीवुड एक्ट्रेस 62 साल की मंदाकिनी की हिमाचली ड्रेस में तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस ने यह तस्वीरें अपनी मनाली ट्रिप के दौरान क्लिक कराई हैं जिसमें उनका पहाड़न अवतार फैन्स को फिल्म राम तेरी गंगा मैली में उनके फीमेल लीड गंगा की याद दिला रहा है. एक्ट्रेस ने हिमाचल की वादियों में कई तस्वीरें क्लिक कराई है जिसमें वो अलग-अलग तरीके से पोज देती नजर आ रही है. यह तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें उन्होंने एक बेहद इमोशनल और खूबसूरत कैप्शन भी दिया है-

‘यह एक ऐसी खुशी होती है जो सिर्फ पहाड़ों में ही मिलती है- देवदार के पेड़ों की सरसराहट, ठंडी हवा का आलिंगन और प्रकृति की शाश्वत सुंदरता से भरी एक शांत खुशी. मनाली में, हर सूर्योदय एक आशीर्वाद जैसा लगता है, हर घुमावदार रास्ता एक कहानी कहता है, और हर पल मुझे धीमा होने और बस शांत रहने के लिए प्रेरित करता है. 

कुछ यात्राएं आपको सिर्फ खूबसूरत जगहों पर ही नहीं ले जातीं—वे आपको खुद से फिर से जोड़ती हैं. हर सीन मेरे दिल को कृतज्ञता से भर देता है, पहाड़ों की ताजी हवा की हर सांस शांति लाती है, और हर पल एक ऐसी याद बन जाता है जिसे संजोकर रखना चाहिए.’

फैन्स को याद आ गई वही मासूमियत

एक्ट्रेस की तस्वीरें फैन्स को खूब लुभा रही हैं. लोग एक्ट्रेस की पुरानी मासूमियत और गंगा के किरदार को याद कर रहे हैं. 62 साल की उम्र में एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज़ तक पूछ रहे हैं. कुछ यूजर्स ने मंदाकिनी के इंडस्ट्री में कमबैक की आशंका भी जताई है. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी वापसी को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. बता दें कि राम तेरी गंगा मैली फिल्म से एक्ट्रेस ने रातोंरात नाम कमा लिया था. गंगा के किरदार के अलावा एक्ट्रेस ने कई और फिल्में भी कीं लेकिन वो इतनी सफल नहीं हो पाईं. एक्ट्रेस के अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से संबंधों की अफवाहें भी उड़ी थी. 

आज कहां हैं मंदाकिनी?

एक्ट्रेस मंदाकिनी ने 30 साल पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. आपको जानकार हैरानी होगी कि मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है जो मेरठ से मुंबई एक्ट्रेस बनने आईं थी. राज कपूर ने एक ही नजर में उन्हें राम तेरी गंगा मैली फिल्म ऑफर कर दी जो साल 1985 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के कुछ सीन काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रहे थे. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ने के बाद बौद्ध धर्म अपना लिया और बौद्ध भिक्षु डॉ. काग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली. आज भी एक्ट्रेस मुंबई में ही रहती है लेकिन लाइमलाइट से दूर एक हर्बल सेंटर चलाती हैं. एक्ट्रेस एक योग ट्रेनर भी हैं. 

ये भी पढ़ें:- प्राण के साथ एक होटल में रुकी थीं अरुणा ईरानी, शराब पीने के बाद एक्टर ने कही ऐसी बात, फूट-फूटकर कर रोने लगीं थीं अरुणा

Kajal Jain

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST