IRCTC seat availability: इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सुविधा प्रदान की है. अब यह मालूम करना बेहद आसान हो गया है कि ट्रेन के किस कोच में कौन सी सीट खाली है. आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर Charts/Vacancy विकल्प से तुरंत इसकी जानकारी ले सकते हैं.
Indian Railways
Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक ऐसी सेवा शुरू की है, जिसकी मदद से अब आपको यह जानने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा कि ट्रेन के किस कोच में कितनी सीटें खाली हैं. पहले इसके लिए अलग से पूछताछ करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह जानकारी IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही कुछ आसान चरणों में उपलब्ध है. त्योहारों के मौसम में, जब ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो रहा है, तो यह सुविधा यात्रियों के लिए किसी राहत से कम नहीं है.
इस चार्ट में आपको साफ पता चल जाएगा कि किस कोच में कितनी सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं, कौन सी सीटें अभी खाली हैं और हर कोच में कितनी सीटें खाली हैं.
शुरुआत में यह सुविधा केवल वंदे भारत ट्रेनों तक ही सीमित थी, लेकिन अब यह लगभग सभी आरक्षित ट्रेनों में उपलब्ध है चाहे राजधानी हो, शताब्दी हो, दुरंतो हो या मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों को यह विकल्प हर जगह आसानी से दिखाई देगा.
रेलवे ट्रेन का पहला चार्ट प्रस्थान से लगभग 4 घंटे पहले तैयार करता है, जबकि दूसरा और आखिरी चार्ट प्रस्थान से लगभग 30 मिनट पहले प्रकाशित होता है. यानी, इन दोनों समय सीटों की उपलब्धता अपडेट रहती है और यात्रियों को आसानी से दिखाई देती है.
कब्र से कंकाल को निकालकर करते हैं ये ‘कांड’, इस देश की अजीब प्रथा जान कांप उठेगी रूह
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…