<
Categories: मनोरंजन

हर वीडियो से मचा रहीं बवाल! अंजली अरोड़ा ने फिर किया धमाका, किलर मूव्स देख मदहोश हुए लोग

Anjali Arora New Video : अंजली अरोड़ा का लेटेस्ट डांस वीडियो वायरल हो गया है. ब्लू ड्रेस में उनका अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है. तारीफों के बीच ट्रोलिंग भी हो रही है, लेकिन अंजली थमने का नाम नहीं लेती हैं.

Anjali Arora New Video : सोशल मीडिया सेंसेशन अंजली अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपनी धमाकेदार रील्स और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली अंजली ने एक नया डांस वीडियो शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

इस बार अंजली अरोड़ा ने मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के गाने ‘तू प्यासा है’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है. वीडियो में वो ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जो उन पर बेहद सुंदर लग रही है. उनका कॉन्फिडेंस, एक्सप्रेशंस और डांसिंग स्टाइल फैंस को खासा पसंद आ रहा है. वीडियो में अंजली की एनर्जी और कैमरा के प्रति सहजता साफ नजर आती है. यही वजह है कि पोस्ट होते ही ये रील सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई.

फैंस दे रहे तारीफें, ट्रोल्स भी कर रहे कोशिश

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, फैंस का प्यार कमेंट सेक्शन में उमड़ पड़ा. किसी ने उन्हें “गॉर्जियस” कहा तो किसी ने “स्टनिंग परफॉर्मेंस” का टैग दे दिया. कई लोग उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस के कायल हो गए हैं.

हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी कुछ ट्रोलर्स ने उनकी बोल्डनेस को लेकर सवाल उठाए हैं. लेकिन अंजली अरोड़ा की पॉपुलैरिटी और उनके फैंस की संख्या इतनी बड़ी है कि ट्रोलिंग उनके आत्मविश्वास को हिला नहीं पाती.

हर वीडियो होता ट्रेंड

अंजली अरोड़ा अब सिर्फ एक इंटरनेट सेलिब्रिटी नहीं रह गई हैं, बल्कि वो सोशल मीडिया की एक ट्रेंडसेटर बन चुकी हैं. उनका हर डांस वीडियो कुछ ही समय में लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स हासिल कर लेता है.

यूजर्स लगातार उनके वीडियो को शेयर कर रहे हैं और कई तो ये तक कह रहे हैं कि “अंजली का हर वीडियो हिट होता है, ये लड़की सोशल मीडिया की क्वीन है!”

अंजली अरोड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर उनकी पकड़ कितनी मजबूत है. अपने यूनिक डांस स्टाइल और बिंदास अंदाज से वो बार-बार ये जता देती हैं कि वो डिजिटल एंटरटेनमेंट की रियल क्वीन हैं, जिनका हर वीडियो बनता है ट्रेंडिंग टॉपिक.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST