<

फेवीक्विक से एटीएम कार्ड फंसा कर करते थे ठगी, सीतापुर पुलिस ने पकड़े 2 शातिर

Sitapur News: सीतापुर में एक अजीबो गरीब ठगी का पता चला है, जहां शातिर फेवीक्विक से एटीएम कार्ड चुराते थे.

Sitapur Crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर पुलिस ने ATM से धोखाधड़ी करने वाले दो अंतर्जनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी फेवीक्विक का इस्तेमाल करके एटीएम कार्ड मशीन में फंसा देते थे और फिर ग्राहकों को मदद करने के बहाने उनका पिन जानकर कार्ड बदलकर रुपए निकाल लेते थे.

पुलिस की कार्रवाई

SP अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सीओ सिटी विनायक भोसले के नेतृत्व में कोतवाली नगर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान कैंची पुल के पास से प्रतापगढ़ जनपद निवासी दो अपराधियों मोहम्मद सोहेल और मोहम्मद जीशान को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में पुलिस ने उनके कब्जे से 13,700 रुपये नकद, 41 ATM कार्ड, तीन मोबाइल फोन, चार फेवीक्विक ट्यूब, एक प्लास, एक फर्जी नंबर प्लेट और एक मारुति वैगनआर कार बरामद की.

अपराध करने का तरीका

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गाड़ी से अलग-अलग जिलों में जाते थे और ATM मशीनों को निशाना बनाते थे. सबसे पहले वे मशीन में अपने एटीएम के जरिये फेवीक्विक लगाते, जिससे ग्राहकों का कार्ड मशीन में फंस जाता. इसके बाद वे मदद के बहाने ग्राहक का पिन जान लेते. जैसे ही ग्राहक एटीएम से बाहर निकलता, आरोपी प्लास की मदद से फंसा हुआ कार्ड निकाल लेते और फिर उसी कार्ड से दूसरे एटीएम पर जाकर नकदी निकाल लेते. पकड़े जाने से बचने के लिए वे गाड़ी पर नकली नंबर प्लेट भी लगाते थे.

पुराने वारदातों का खुलासा

पुलिस जांच में पता चला कि 2 सितंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर स्थित एसबीआई एटीएम से एक महिला का कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की गई थी. इसी तरह 13 सितंबर को गोंडा जिले में आवास विकास कॉलोनी स्थित इंडियन बैंक एटीएम पर भी बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कार्ड से अवैध तरीके से पैसे निकाले गए थे.

पुलिस का बयान

सीओ सिटी विनायक भोसले ने बताया कि दोनों अपराधी लंबे समय से एटीएम धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. इनके पास से बड़ी संख्या में ATM कार्ड और नकदी बरामद हुई है. वर्तमान में दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Viral Video: नहर किनारे रील बना रहे थे लड़के, अचानक बन गए बतख; सरेआम कांड होते देख लोगों ने भी पकड़ लिया सिर!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा…

Last Updated: September 14, 2026 13:42:34 IST

Gurugram: महिला संग लड़कों ने की बदतमीजी! कार से किया पीछा, फिर उसकी बाइक को मारी टक्कर, FIR दर्ज

गुरुग्राम की एक महिला बाइकर ने आरोप लगाया है कि एक कार ने उसका पीछा…

Last Updated: September 14, 2026 13:24:37 IST

अंग्रेज पंडित, हाथों में आरती… London की टेम्स नदी पर बनारस जैसा नजारा, विदेश में गूंजा गंगा आरती का नजारा

Ganga Arti London: रविवार को लंदन की टेम्स नदी के किनारे बनारस की गंगा आरती…

Last Updated: September 14, 2026 13:06:58 IST

‘इंशाअल्लाह…’ IPS Bushra Bano ने ऐसा क्या कहा? भड़क गए हिंदू; पहले सऊदी अरब में करती थी ये काम

IPS Bushra Bano: IPS ऑफिसर बुशरा बानो के खिलाफ पश्चिम बंगाल के होम सेक्रेटरी के…

Last Updated: September 14, 2026 13:00:18 IST

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, ‘टार्जन’ में दिखाई देंगे अबीर सिंह, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर

खबरों के मुताबिक, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह फिल्म 'टार्ज़न' से…

Last Updated: September 14, 2026 12:59:43 IST

छोटे बिजनेस तक एआई ऑटोमेशन पहुंचाने की दिशा में वर्क असाइन एआई की पहल

भोपाल (मध्य प्रदेश),14 सितंबर: तेजी से बदलती तकनीक के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई…

Last Updated: September 14, 2026 12:52:17 IST