Domestic Help Police Verification: बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि आखिर अपने घर के नौकरों की पुलिस वेरिफेकशन करानी कैसे है. चलिए आसान स्टेप्स में समझते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में.
Domestic Help Police Verification: आजकल छोटे-बड़े शहरों में अजीबो-गरीब वारदातें सुनने को मिलती हैं. हाल ही में दिल्ली के अमर कॉलोनी में सीनियर IRS अफसर की बेटी से रेप और हत्या के मामला सामने आया है. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. इससे यह साबित होता है कि किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने घर में रखना आपके लिए जोखिमभरा हो सकता है. इस घटना ने सभी के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि घरेलू नौकरों और हाउस होल्ड या फिर सहायक कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर होनी चाहिए.
बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि आखिर अपने घर के नौकरों की पुलिस वेरिफेकशन करानी कैसे है. चलिए आसान स्टेप्स में समझते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में.
परिवार या घर में हाउस होल्ड के तौर पर किसी अंजान व्यक्ति को घर में रखने से पुलिस वेरिफिकेशन कराना बेहद जरूरी होता है. दरअसल, पुलिस वेरिफिकेशन कराने के बाद उस व्यक्ति के बारे में यह पता चलता है कि उसके नाम पहले से कोई FIR या फिर अपराधिक धारा तो दर्ज नहीं है. इतना ही नहीं पुलिस वेरिफिकेशन कराने से पुलिस के पास उस व्यक्ति की फिंगरप्रिंट का रिकॉर्ड जमा हो जाता है. इससे अगर भविष्य में वह कोई भी गलती या वारदात को अंजाम देता है तो पुलिस उसतक आसानी से पहुंतच सकती है.
ये भी पढ़ें:- घर किराए पर देने का बना रहे हैं प्लान? अपनाएं ये 5 जरूरी कदम, नहीं तो होगी परेशानी!
हाउस होल्ड की पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर वेरिफिकेशन फॉर्म भरना चाहिए. इसके अलावा आपको अपने हाउस होल्ड स्टाफ की फोटो और ID के साथ ही पूरी जानकारी देनी होती है. हालांकि, यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है, जिससे आप अपने नौकर की पुलिस वेरिफिकेशन आसानी से करा सकते हैं. इसके लिए आप अपने नौकर की आधार, वोटर आईडी आदि मांग सकते हैं.
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…