<
Categories: बिज़नेस

Fake Aadhaar-PAN alert: आधार और पैन असली है या नकली? कैसे लगाएं पता, इन आसान स्टेप्स में घर बैठे करें चेक

Fake Aadhaar and Pan Card Check: अगर आपको भी संदेह है कि आपका आधार और पैन कार्ड असली है भी या नहीं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. आज हम आपको कुछ आसान स्टेप्स में बताएंगे कि आपके दस्तावेज असली है या नहीं.

Fake Aadhaar and Pan Card Check: आधार कार्ड आपके फाइनेंशियल लाइफ का बेहद जरूरी हिस्सा है, जो आपकी पहचान बताता है. बैंक अकाउंट खोलने से लेकर लोन लेने या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ उठाने की बात ही क्यों न हो. आधार-पैन की जरूरत सभी जगहों पर पड़ती है. लेकिन, आधार और पैन कार्ड के साथ-साथ कई बार अन्य दस्तावेज भी नकली या जाली बना दिए जाते हैं, जिसे आमतौर पर लोग फर्जी अकाउंट खोलने के लिए इस्तेमाल करते हैं. आपने देखा होगा कि आधार और पैन के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड और डेटा चोरी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

अगर आपको भी संदेह है कि आपका आधार और पैन कार्ड असली है भी या नहीं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. आज हम आपको कुछ आसान स्टेप्स में बताएंगे कि आपके दस्तावेज असली है या नहीं. 

कैसे पता करें आधार असली है या नकली?

कई बार लोगों को यह डाउट रहता है कि उनका आधार और पैन असली है भी या नहीं. इसे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड में बने QR कोड को स्कैन करना होगा. कोड को स्कैन करने के बाद आप असली और नकली के अंतर को आसानी से पहचान सकते हैं. कोड स्कैन करने के बाद न केवल आपके आधार नंबर की डिटेल आ जाती है, बल्कि आपके नाम और पते की जानकारी भी आपके सामने आ जाएगी. ऐसे में आप यह पहचान सकते हैं कि आपका आधार नकली है या फिर असली है. इसके अलावा आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर भी जाकर आधार कार्ड का पता लगा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:-बिना किसी दस्तावेज कैसे बदल सकते हैं पता? इन आसान स्टेप्स में ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस

पैन कार्ड का कैसे लगाएं पता?

अगर आपको लगता है कि आपका पैन कार्ड भी सही नहीं है या फिर फेक है तो ऐसे में आप इसका पता भी आसानी से लगा सकते हैं. इसके लिए आपको पैन कार्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन करना है. अब आपको आपके पैन कार्ड की जानकारी सामने आ जाएगी. इसके अलावा आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी पैन कार्ड का पता लगा सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST