Aaj Ka Temperature: गर्मी का कहर देशभर में बढ़ता जा रहा है, लेकिन जल्द ही इससे राहत मिलने के आसार हैं. दरअसल, 27 अप्रैल से दिल्ली, बिहार और पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसके बाद मई के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आने के आसार हैं.
Weather Update 27 April 2026: कैसा रहेगा सोमवार को देशभर के मौसम का हाल
Aaj Ka Temperature: दिल्ली-यूपी, राजस्थान सहित देश के अधिकांश राज्य इस समय गर्मी से उबल रहे हैं. आज महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 47 डिग्री के पास पहुंच गया तो वहीं यूपी का बांदा का तापमान 48 डिग्री पहुंच चुका है.
अप्रैल का पहला हफ्ता जितना राहत भरा रहा, वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे हफ्ते में गर्मी का कहर जारी है. हालांकि इस बीच 27 अप्रैल से दिल्ली, बिहार और कई पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसके बाद मई के पहले हफ्ते में गर्मी से कुछ रहत मिलने की संभावना है.
राजधानी दिल्ली में आज लू का येलो अलर्ट है, हालांकि दोपहार के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार जताये गए हैं. IMD के अनुसार 28 से 30 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं पंजाब-हरियाणा की बात करें तो यहां भी 27 अप्रैल के बाद मौसम बदलने की उम्मीद है और 30 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 27 अप्रैल को हरियाणा में नारनौल (44.2 डिग्री) और पंजाब में भठिंडा (43.7 डिग्री सेल्सियस) अपने-अपने राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे.
राजस्थान के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में रहे और अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. बाड़मेर और जैसलमेर 46 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहे, जबकि कोटा और चित्तौड़गढ़ में पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट किया गया है.
वहीं उत्तर प्रदेश में 27 अप्रैल को अधिकांश जिलों में लू का प्रकोप रहा, जिसमें बांदा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. हालांकि मौसम यहां भी पलटी मार सकता है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से 1 मई तक पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. इसके अलावा अयोध्या में भी भीषण गर्मी का असर देखा गया, जहां राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रोजाना एक लाख से घटकर 40,000 से नीचे आ गई है.
गर्मी आते ही लोग पहाड़ों की तरफ भागते हैं, लेकिन पहाड़ों का हाल भी गर्मी की वजह से खराब है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 39.2 डिग्री सेल्यियस तापमान के साथ रविवार को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए गए हैं. देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इसके अलावा रूड़की में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से साढ़े तीन डिग्री अधिक है जबकि पंतनगर में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा यानी 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं हिमाचल प्रदेश की बात करें तो राज्य के ऊना और धर्मशाला में भीषण लू चली. मौसम विभाग की ओर से कुल्लू, कांगड़ा और मंडी के लिए सोमवार को लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. इसके अलावा जम्मू के मैदानी इलाकों में भी लू का असर है और तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है.
भीषण गर्मी का कहर दक्षिण भारत के राज्यों में भी देखने को मिला. तमिलनाडु के 10 से अधिक जिलों में तापमान 38 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. वहीं केरल के कई जिलों में भी भीषण गर्मी और उमस को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पलक्कड़ में पारा 40 डिग्री और कोल्लम में 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. बता दें कि आज अकोला (महाराष्ट्र) में 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक रहा.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…