<
Categories: बिज़नेस

बिजली दफ्तर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर बैठे इन आसान स्टेप्स में लिंक करें अपना मोबाइल नंबर, जानें पूरा प्रोसेस

अगर आपका भी मीटर मोबाइल नंबर से अबतक लिंक नहीं हुआ है तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. हम आपको स्मार्ट मीटर को मोबाइल नंबर से लिंक करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताएंगे ताकि आप आसानी से इस काम को कर सकें. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Smart Meter Mobile Number Linking: आज के दौर में बिजली से जुड़ी ज्यादार सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया जा रहा है. पहले जहां बिजली बिल जमा करने या मीटर से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वहीं आप अपने घर पर बैठकर ही समस्या को निपटारा ऑनलाइन कर सकते हैं. अब कई लोग अपने मोबाइल नंबर को प्रीपेड मीटर से लिंक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार यह नहीं हो पाता है.

अगर आपका भी मीटर मोबाइल नंबर से अबतक लिंक नहीं हुआ है तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. हम आपको स्मार्ट मीटर को मोबाइल नंबर से लिंक करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताएंगे ताकि आप आसानी से इस काम को कर सकें. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

स्मार्ट मीटर से कैसे लिंक करें मोबाइल नंबर?

अगर आप अपने मोबाइल नंबर को स्मार्ट मीटर से लिंक करना चाहते हैं तो ऐसे में सबसे पहले Play Store से बिजली विभाग की ऑफिशियल ऐप को डाउनलोड करें. अब आपको अपनी कस्टमर ID डालकर अकाउंट को लॉगिन कर लेना है. आप चाहें तो UPPCL Online को डाउनलोड करके भी इस प्रक्रिया को कर सकते हैं. अब आपको Profile Settings में जाकर मोबाइल नंबर को अपडेट करना है. अगर आपके नंबर पर कोई ओटीपी आए तो उसे डालें. लीजिए आपका मोबाइल नंबर आपके प्रीपेड मीटर से लिंक हो चुका है. 

इसे भी पढ़ें – बिजली के मीटर में हो रही है गलत रीडिंग? घर बैठे ऐसे करें शिकायत, खपत के हिसाब से आएगा बिल 

क्या मोबाइल नंबर अपडेट करना है जरूरी?

देखा जाए तो स्मार्ट प्रीपेड मीटर को मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी होता है. मोबाइल नंबर लिंक कर देने से आपका ताल-मेल बिजली विभाग के साथ काफी आसान हो जाता है. ऐसे में मीटर से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स आपके मोबाइल पर आसानी से भेजे जा सकेंगे. दरअसल, इसका सबसे बड़ा फायदा आपको तब मिलता है, जब आपके मीटर का बैलेंस कम होने पर आपको SMS के जरिए अलर्ट भेज दिया जाता है. हालांकि, आप अन्य तरीकों से भी अपने मोबाइल नंबर से स्मार्ट मीटर को लिंक कर सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST