<
Categories: देश

कौन है सलीम डोला? जो गुटखा और गांजा तस्करी करते-करते बन गया दाऊद का गुर्गा; लाया गया भारत

Who is Salim Dola: दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को तुर्किए के इंस्ताबुल में गिरफ्तार किया गया है. जिसे भारत प्रत्यर्पित कर लाया गया है और पूछताछ की जा रही है. आइए जानते हैं कि सलीम डोला कौन है?

Who is Salim Dola: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है. कुख्यात ड्रग तस्कर और भगोड़ा आतंकवादी दाउद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को हाल ही में तुर्किए के इंस्ताबुल में गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी के बाद अब उसे भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है. यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए एक संयुक्त अभियान का नतीजा थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार तड़के उसे एक विशेष विमान से दिल्ली हवाई अड्डे लाया गया, जहां भारतीय खुफिया एजेंसियों ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.

उससे फिलहाल दिल्ली में पूछताछ की जा रही है और बाद में उसे आगे की जांच के लिए मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को सौंप दिया जाएगा.

कौन है सलीम डोला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम डोला का जन्म 1966 में मुंबई में हुआ था. शुरुआती दिनों में वह छोटे-मोटे अपराधों और अवैध धंधों में शामिल था. उसके बाद में वह दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी छोटा शकील के संपर्क में आया और एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का अहम हिस्सा बन गया. बताया जाता है कि उसने पहले गुटखा और फिर गांजे की तस्करी शुरू की थी. उसे 2012 में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद उसने सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी के लिए एक विशाल नेटवर्क खड़ा कर लिया, जिसमें फेंटानिल-आधारित नशीले पदार्थ भी शामिल थे.

2018 में एक बार फिर हुआ गिरफ्तार

उसे 2018 में एक बार फिर गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, कुछ ही समय बाद जमानत मिलने पर वह भारत से भाग निकला और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) चला गया. सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना ​​है कि सलीम डोला की गिरफ्तारी से दाऊद नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है और यह अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के गिरोहों को खत्म करने में अहम भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़ें :-

कौन है नीरज बवाना? जिसे ‘दिल्ली का दाऊद’ कहा जाता है, अपराध की दुनिया में कैसे रखा कदम, लॉरेंस बिश्नोई के साथ दुश्मनी की पूरी कहानी

बेटे ताहिर डोला को पहले किया गया था गिरफ्तार

पिछले कुछ महीनों में इस नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई है. जून 2025 में उसके बेटे ताहिर डोला को भी संयुक्त अरब अमीरात से भारत वापस लाया गया था. इसके अलावा उसके एक और सहयोगी को दुबई से प्रत्यर्पित किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया. एजेंसियों का मानना ​​है कि इस नेटवर्क के ज़रिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नुकसानदेह गतिविधियों में किया गया. इसलिए इसे आतंकवाद से भी जुड़ा हुआ एक वित्तीय नेटवर्क माना जा रहा है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST