इसके लिए आपको ट्रेन में पार्सल के तौर पर बाइक की बुकिंग करनी होगी. इसके बाद आपकी बाइक आसानी से आपतक पहुंच सकती है. यह प्रक्रिया बेहद आसान है. चलिए इस लेख के माध्यम से समझते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में.
Railway Parcel Process: आज के समय में लोगों को पढ़ाई और नौकरी आदि के चलते एक शहर से दसरे शहर जाना पड़ता है. नए शहर जाकर उन्हें रूम लेने के साथ ही तमाम और चीजों की भी जरूरत पड़ती है. ऐसे में कई बार यातायात के लिए लोगों को बाइक की भी जरूरत पड़ती है. लेकिन, ऐसी स्थिति में नई बाइक लेने के बजाय आप अपनी पुरानी बाइक को भी ट्रेन के जरिए अपने नए या मौजूदा शहर में ला सकते हैं.
इसके लिए आपको ट्रेन में पार्सल के तौर पर बाइक की बुकिंग करनी होगी. इसके बाद आपकी बाइक आसानी से आपतक पहुंच सकती है. यह प्रक्रिया बेहद आसान है. चलिए इस लेख के माध्यम से समझते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में.
अगर आप एक शहर से दूसरे शहर अपनी बाइक को पार्सल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले बुकिंग करनी जरूरी है. ऐसे में आप घर बैठे भी रेलवे के पोर्टल www.parcel.indianrail.gov.in से बुकिंग कर सकते हैं. इस पोर्टल पर आप ट्रेन की लिस्ट देखकर कियाए का पता लगा सकते हैं. पोर्टल पर जाकर आपको एक फॉरवर्डिंग नोट भरना होगा, जिसके बाद आपकी प्रकर्या शुरू हो जाएगी. अगर आप ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं तो इसमें आपको ट्रैक एंड ट्रेस का एक फीचर दिया जाएगा, जिसके जरिए आप अपनी बाइक की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं. इसके अलावा आप स्टेशन पर जाकर डायरेक्ट बुिंग भी करा सकते हैं.
देखा जाए तो आपकी बाइक के वजन और किलोमीटर की दूरी पर पासर्ल बुकिंग का किराया निर्भर करता है. हालांकि, 500 किलोमीटर की दूरी का औसतन किराया 1200 रुपये के आसपास है, जिसमें 400 से 500 रुपये पैकेजिंग और बाइक को कवर करने में भी लगते हैं.
अगर आप ट्रेन में अपनी बाइक की पार्सल के जरिए बुकिंग कर रहे हैं तो ऐसे में बाइक को चढ़ाते और उतारते समय आपको अपनी बाइक की RC इंश्योरेंस कॉपी और अपना आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिखाना होगा. साथ ही यह ध्यान रखना है कि बाइक की टंकी में बिलकुल पेट्रोल नहीं होना चाहिए.
RBI New Rules: आरबीआई ने भविष्य के डिजिटल लेन-देन के लिए पेमेंट्स विजन 2028 मास्टर…
Sant Premanand Broom Vastu: कई लोगों का मानना है कि, सुबह झाड़ू लगाना शुभ है,…
Indian Air Force Story:भारतीय वायु सेना के एयर शो में फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू (Flight…
Ashok Choudhary Crying Video: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फूट-फूटकर रो पड़े मंत्री अशोक चौधरी.…
Optical Illusion: आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में तस्वीर में छिपी बिल्ली को 12 सेकंड…
CSK vs RR Weather Forecast: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले पर बारिश…