अब यूजर्स iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि यह फोन इस साल जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है. चलिए जानते हैं क्या iPhone 18 Pro Max iPhone 17pro max से बेहतर हो पाएगा या नहीं.
iPhone 18 Pro Max Specifications: भारत में प्रीमियम और लग्जरी स्मार्टफोन्स की बात आते ही आईफोन का नाम सबसे आगे आता है. यही वजह है कि इस फोन को खरीदने के लिए लोग पहले से ही काफी उत्साहित रहते हैं. इस फोन की अगली सीरीज को खरीदने के लिए लंबे समय तक इंतजार करते हैं. हालांकि, ऐप्पल की iPhone 17 pro max की सीरीज काफी सफल रही और भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उसे काफी अच्छा रिसपॉन्स भी मिला.
अब यूजर्स iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि यह फोन इस साल जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है. चलिए जानते हैं क्या iPhone 18 Pro Max iPhone 17pro max से बेहतर हो पाएगा या नहीं.
iPhone 18 pro max आईफोन 17 pro max की सीरीज से बेहतर इसलिए हो सकता है क्योंकि इस स्मार्टफोन में 17 सीरीज के मुकाबले कई बदलाव किए जाने की बात कही जा रही है. माना जा रहा है कि आईफोन 18 प्रो में 17 के मुकाबले कई और नए फीचर्स जोड़े जाएंगे. आईफोन 18 प्रो के प्रोसेसर में बदलाव किया जा सकता है. इस बार आईफोन में A20 Pro चिप दी जा सकती है. वहीं, iPhone 17 Pro में A19 Pro चिप दी गई है.
iPhone 18 Pro की इस बार की डिजाइन में आपको कुछ नए, लेकिन छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस बार आईफोन में आपको Face ID को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है. वहीं, स्क्रीन की बात करें तो इस फोन में आपको 6.3 इंच की ही स्क्रीन मिलेगी. कैमरा में भी कोई खास बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईफोन के सेल्फी यानि फ्रंट कैमरा में कुछ खास या बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद की जा रही है. माना जा रहा है कि पिछली सीरीज की तुलना में इस बार आईफोन बेहतर अपडेट्स मिल सकते हैं.
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…
Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…