<
Categories: बिज़नेस

ट्रेन से दूसरे शहर भेजना चाहते हैं बाइक? पार्सल कराने के लिए घर बैठे ऐसे करें बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

इसके लिए आपको ट्रेन में पार्सल के तौर पर बाइक की बुकिंग करनी होगी. इसके बाद आपकी बाइक आसानी से आपतक पहुंच सकती है. यह प्रक्रिया बेहद आसान है. चलिए इस लेख के माध्यम से समझते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में.

Railway Parcel Process: आज के समय में लोगों को पढ़ाई और नौकरी आदि के चलते एक शहर से दसरे शहर जाना पड़ता है. नए शहर जाकर उन्हें रूम लेने के साथ ही तमाम और चीजों की भी जरूरत पड़ती है. ऐसे में कई बार यातायात के लिए लोगों को बाइक की भी जरूरत पड़ती है. लेकिन, ऐसी स्थिति में नई बाइक लेने के बजाय आप अपनी पुरानी बाइक को भी ट्रेन के जरिए अपने नए या मौजूदा शहर में ला सकते हैं.

इसके लिए आपको ट्रेन में पार्सल के तौर पर बाइक की बुकिंग करनी होगी. इसके बाद आपकी बाइक आसानी से आपतक पहुंच सकती है. यह प्रक्रिया बेहद आसान है. चलिए इस लेख के माध्यम से समझते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में. 

कैसे पार्सल कर सकते हैं बाइक?

अगर आप एक शहर से दूसरे शहर अपनी बाइक को पार्सल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले बुकिंग करनी जरूरी है. ऐसे में आप घर बैठे भी रेलवे के पोर्टल www.parcel.indianrail.gov.in से बुकिंग कर सकते हैं. इस पोर्टल पर आप ट्रेन की लिस्ट देखकर कियाए का पता लगा सकते हैं. पोर्टल पर जाकर आपको एक फॉरवर्डिंग नोट भरना होगा, जिसके बाद आपकी प्रकर्या शुरू हो जाएगी. अगर आप ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं तो इसमें आपको ट्रैक एंड ट्रेस का एक फीचर दिया जाएगा, जिसके जरिए आप अपनी बाइक की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं. इसके अलावा आप स्टेशन पर जाकर डायरेक्ट बुिंग भी करा सकते हैं. 

क्या रहेंगे बुकिंग के चार्जिस?

देखा जाए तो आपकी बाइक के वजन और किलोमीटर की दूरी पर पासर्ल बुकिंग का किराया निर्भर करता है. हालांकि, 500 किलोमीटर की दूरी का औसतन किराया 1200 रुपये के आसपास है, जिसमें 400 से 500 रुपये पैकेजिंग और बाइक को कवर करने में भी लगते हैं. 

क्या हैं बुकिंग के नियम?

अगर आप ट्रेन में  अपनी बाइक की पार्सल के जरिए बुकिंग कर रहे हैं तो ऐसे में बाइक को चढ़ाते और  उतारते समय आपको अपनी बाइक की RC इंश्योरेंस कॉपी और अपना आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिखाना होगा. साथ ही यह ध्यान रखना है कि बाइक की टंकी में बिलकुल पेट्रोल नहीं होना चाहिए. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 4th ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे कल, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 4th ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे में रोहित…

Last Updated: November 12, 2026 17:49:12 IST

Google November Pixel Drop 2026: Gemini में बड़े अपग्रेड, Pixel Tag लॉन्च, जानें नए फीचर्स

Google November Pixel Drop 2026 में Pixel 10 सीरीज के लिए Gemini Intelligence, Calculator में…

Last Updated: November 12, 2026 17:23:16 IST

10 साल का रिश्ता, एक मुलाकात और फिर मातम! कानपुर के मॉल में दूसरी मंजिल से कूदा युवक

Kanpur News: कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित रेव मोती मॉल में महिला मित्र से मुलाकात…

Last Updated: November 12, 2026 17:00:04 IST

Watch Video: छठ से पहले कद्दू के दाम आसमान पर, 250 रुपये किलो बिकने का वीडियो वायरल

Chhath Puja 2026 से पहले बिहार की मंडियों में कद्दू की कीमतों में उछाल आया…

Last Updated: November 12, 2026 16:42:22 IST

दस्तावेज दिखाने को कहा तो भड़क उठा टेंपो चालक, बीच सड़क गाड़ी में लगा दी आग; तलवार और काला झंडा लेकर मचाया हड़कंप

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस सड़क पर तलाशी ले रही…

Last Updated: November 12, 2026 16:05:58 IST