कनेक्शन एक्टिव करने के बाद आपको इसके बिल में छूट देखने को मिल सकती है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने गैस सिलेंडर की समस्या के बीच लोगों को एक राहत दी है.
PNG Connection Offers: देश में एलपीजी नहीं मिलने के बाद से लोग पीएनजी की तरफ काफी आकर्षित हो रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से देश में पीएनजी की डिमांड बढ़ी है. लोग गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने की वजह से पीएनजी कनेक्शन लेकर उसपर स्विच करना चाह रहे हैं. हालांकि, पीएनजी कनेक्शन हर जगह पर उपलब्ध नहीं होता है. हालांकि, आप घर बैठे अपने इलाके के पीएनजी कनेक्शन को चेक कर सकते हैं. पीएनजी कनेक्शन को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा भी इसपर छूट दी जा रही है.
कनेक्शन एक्टिव करने के बाद आपको इसके बिल में छूट देखने को मिल सकती है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने गैस सिलेंडर की समस्या के बीच लोगों को एक राहत दी है.
पीएनजी कनेक्शन लेने पर अब आपको 500 रुपये की छूट देखने को मिलेगी. दरअसल, गैस की बढ़ती चिंता के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने घोषणा की है कि जो उपभोक्ता 31 मार्च 2026 से पहले या इस दिन तक पीएनजी कनेक्शन लेते हैं तो ऐसे में उन्हें बिल में 500 रुपये की छूट दी जाएगी. यही नहीं IGL ने पीएनजी कनेक्शन पर छूट देने के साथ ही साथ ग्राहकों को यह भी सुनिश्चित कराया कि पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है और किसी भी स्थिति में इसकी सप्लाई नहीं रोकी जाएगी.
मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच जब से देश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठीक तरह से नहीं हो रही है तब से कई जगहों पर पीएनजी कनेक्शन की डिमांड बढ़ी है. पीएनजी दिल्ली एनसीआर में अधिक है इसलिए दिल्ली में इसके कनेक्शन की संख्या पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएनजी के कनेक्शन के लिए इंक्वायरी या कॉल करने वालों की संख्या में भी 113 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
PNG कनेक्शन लेना अब काफी आसान हो चुका है. इसके बाद आपको सबसे पहले IGL की वेबसाइट पर जाना है. इसके बाद आपको इसके लिए एक कनेक्शन फॉर्म भरना है. इस फॉर्म में आप अपना मोबाइल नंबर, ईमेल, नाम और एड्रेस को भरें. अब अपने दस्तावेजों को अपलोड करें. अगर आप द्वारा किए गए आवेदन में सबकुछ सही है तो कंपनी आपको एक लिंक भेजेगी, जिससे पेमेंट करनी होगी. पेमेंट करने के कुछ दिनों के भीतर ही आपके घर में पीएनजी कनेक्शन लग जाएगा.
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
US-Iran War Ceasefire: इजराइल और ईरान की जंग की आग कब अमेरिका तक पहुंच गई…
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…
Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…
IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…