<
Categories: क्रिकेट

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर इतिहास रच दिया. देखें वायरल वीडियो.

RR vs MI: पूरी दुनिया की नजरें IPL 2026 के 13वें मैच पर टिकी थीं, क्योंकि इस मुकाबले में 15 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) और दुनिया के नंबर1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) आमने सामने होने वाले थे और हुआ भी कुछ ऐसा ही जिसका सबको अंदाजा था. जसप्रीत बुमराह जिनके आएगी दुनिया के अच्छे से अच्छे बल्लेबाज पानी भरते नजर आते हैं उनके खिलाफ वैभव ने क्या छक्का जड़ा है. जिस जसप्रीत बुमराह के ख़िलाफ़ रन बनाना बेहद मुश्किल काम माना जाता है. उनके ओवर में वैभव ने 14 रन निकाल लिए. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वैभव ने सिर्फ तीन गेंदों के अंतराल में दो छक्के लगाकर उस ओवर को काफी बड़ा बना दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 13वें मैच में, राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस (MI) के जसप्रीत बुमराह के पहले ही ओवर में दो छक्के मारे. उन्होंने बुमराह की पहली ही गेंद पर एक बड़ा छक्का लगाकर अपना टैलेंट दिखाया. सूर्यवंशी ने बुमराह के पहले ओवर में 14 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे.  इस कारनामे का एक वीडियो क्लिप अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सूर्यवंशी 39 रन बनाकर आउट हुए

बारिश की रुकावट के कारण, मैच को हर टीम के लिए 11 ओवर का कर दिया गया, जिसमें सूर्यवंशी ने RR को ज़बरदस्त शुरुआत दी. वह सिर्फ़ 14 गेंदों पर 39 रन की ज़बरदस्त पारी खेलने के बाद शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए. इस छोटी लेकिन ज़बरदस्त पारी में, उन्होंने एक चौका और पाँच छक्के लगाए। आउट होने से पहले उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रन की शानदार साझेदारी की.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST