Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. गर्मी से भले ही राहत मिली हो,लेकिन बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है.
Weather Forecast North India: 8 और 9 अप्रैल को भी होगी आफत की बारिश
Weather Forecast North India: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदला गया है. जिस अप्रैल महीने में दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की ठीकठाक दस्तक हो जाती है और सूरज आग उगलना शुरू कर देता है, वहां पर आसमान से झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में मंगलवार सुबह से छाए बादल दोपहर बाद बरस ही पड़े.
मंगलवार शाम को धीरे-धीरे हो रही बारिश 8 बजे के बाद तेज हो गई. दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद रुक-रुक कर हो रही बारिश 9 बजे के बाद तो झमाझम बारिश में तब्दील हो गई. बारिश इतनी जबरदस्त थी कि सड़कों पर लोगों को अपने वाहनों की सामान्य लाइट के साथ फॉग लाइट भी जलानी पड़ी.
उधर, मौसम विभाग का कहना है कि शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के चलते 8 और 9 अप्रैल को भी देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी, जिनमें उत्तर भारत के राज्य भी शामिल हैं. 8 और 9 अप्रैल को भी उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है. इसके अलावा दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में असमय बारिश और ओलों से गेहूं की फसल चौपट हो रही है.
उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, वीकेंड तक यानी 10 अप्रैल तक यही स्थिति बनी रह सकती है. शुक्रवार से गर्मी बढ़ने के आसार हैं. IMD के मुताबिक, इस साल अप्रैल में सामान्य से अधिक बारिश (LPA का 112%) होने की संभावना है. बीच-बीच में आंधी-तूफान और बारिश आकर भीषण गर्मी से राहत देते रहेंगे.
पंजाब, असम, यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में कहीं मध्यम स्तर की तो कहीं पर तेज बारिश होने से हालात खराब हो गए हैं. जलभराव के चलते शहरों के लोग परेशान हैं तो इस बारिश ने किसानों को कर्ज के साथ बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है. बताया जा रहा है कि पंजाब, हरियाणा, यूपी और में ही बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मामले में सबसे ज्यादा आए हैं.
मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे उत्तर भारत करीब-करीब सभी राज्यों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट हो रही है. कर्ज लेकर फसल बोने वाले किसानों की टेंशन दोगुनी हो गई है. एक तरफ फसलें तबाह हुई हैं तो दूसरी ओर कर्ज उन्हें तबाही की राह पर ले जाएगा.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…