<
Categories: बिज़नेस

PNG की डिमांड तेज, नया कनेक्शन लेने पर बिल में मिलेगी इतनी छूट, जानें आवेदन की प्रक्रिया

कनेक्शन एक्टिव करने के बाद आपको इसके बिल में छूट देखने को मिल सकती है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने गैस सिलेंडर की समस्या के बीच लोगों को एक राहत दी है.

PNG Connection Offers: देश में एलपीजी नहीं मिलने के बाद से लोग पीएनजी की तरफ काफी आकर्षित हो रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से देश में पीएनजी की डिमांड बढ़ी है. लोग गैस  सिलेंडर नहीं मिल पाने की वजह से पीएनजी कनेक्शन लेकर उसपर स्विच करना चाह रहे हैं. हालांकि, पीएनजी कनेक्शन हर जगह पर उपलब्ध नहीं होता है. हालांकि, आप घर बैठे अपने इलाके के पीएनजी कनेक्शन को चेक कर सकते हैं. पीएनजी कनेक्शन को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा भी इसपर छूट दी जा रही है.

कनेक्शन एक्टिव करने के बाद आपको इसके बिल में छूट देखने को मिल सकती है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने गैस सिलेंडर की समस्या के बीच लोगों को एक राहत दी है. 

PNG कनेक्शन पर कितनी मिलेगी छूट?

पीएनजी कनेक्शन लेने पर अब आपको 500 रुपये की छूट देखने को मिलेगी. दरअसल, गैस की बढ़ती चिंता के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने घोषणा की है कि जो उपभोक्ता 31 मार्च 2026 से पहले या इस दिन तक पीएनजी कनेक्शन लेते हैं तो ऐसे में उन्हें बिल में 500 रुपये की छूट दी जाएगी. यही नहीं IGL ने पीएनजी कनेक्शन पर छूट देने के साथ ही साथ ग्राहकों को यह भी सुनिश्चित कराया कि पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है और किसी भी स्थिति में इसकी सप्लाई नहीं रोकी जाएगी. 

दिल्ली में बढ़े PNG कनेक्शन

मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच जब से देश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठीक तरह से नहीं हो रही है तब से कई जगहों पर पीएनजी कनेक्शन की डिमांड बढ़ी है. पीएनजी दिल्ली एनसीआर में अधिक है इसलिए दिल्ली में इसके कनेक्शन की संख्या पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएनजी के कनेक्शन के लिए इंक्वायरी या कॉल करने वालों की संख्या में भी 113 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

कैसे करें पीएनजी के लिए अप्लाई?

PNG कनेक्शन लेना अब काफी आसान हो चुका है. इसके बाद आपको सबसे पहले IGL की वेबसाइट पर जाना है. इसके बाद आपको इसके लिए एक कनेक्शन फॉर्म भरना है. इस फॉर्म में आप अपना मोबाइल नंबर, ईमेल, नाम और एड्रेस को भरें. अब अपने दस्तावेजों को अपलोड करें. अगर आप द्वारा किए गए आवेदन में सबकुछ सही है तो कंपनी आपको एक लिंक भेजेगी, जिससे पेमेंट करनी होगी. पेमेंट करने के कुछ दिनों के भीतर ही आपके घर में पीएनजी कनेक्शन लग जाएगा. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST