होम / सोने चांदी के दामों में इजाफा, अभी भी है आपके पास अच्छा मौका

सोने चांदी के दामों में इजाफा, अभी भी है आपके पास अच्छा मौका

India News Desk • LAST UPDATED : May 5, 2022, 11:48 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में जारी गिरावट अब थमती नजर आ रही है। दोनों ही कीमती धातुओं के दामों में इजाफा हुआ है। MCX पर सोने की कीमत 1.07 फीसदी बढ़ी है तो चांदी के दाम में भी 2.48 फीसदी की बढ़त आई है।

इस बढ़ोतरी के बाद सोने का भाव बढ़कर 51,151 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 63,654 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने चांदी की कीमतों में और उछाल आ सकता है। इसलिए अभी भी ग्राहकों के पास खरीदारी करने का अच्छा मौका है।

8955664433 पर मिस्ड कॉल से पता करें लेटस्ट दाम

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आॅफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें: Stock Market में शानदार रिकवरी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

यह भी पढ़ें : खुल गया LIC IPO लेकिन ग्रे मार्केट में गिरा शेयर का भाव

यह भी पढ़ें : LIC IPO : 2 घंटे में 5 करोड़ शेयरों की लगी बोली, 16 करोड़ शेयर बेचेगी कंपनी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT