<
Categories: बिज़नेस

लॉकरों में बंद 32,000 टन सोने पर सरकार की नजर, PM मोदी की एक अपील कैसे बचाएगी देश के अरबों डॉलर?

Gold News: घरों में रखे 32,000 टन सोने को लेकर पीएम मोदी ने की बड़ी अपील. जानिए इसके पीछे का मास्टर प्लान और कैसे इससे बचेगा देश का विदेशी मुद्रा भंडार.

हमारे देश में सोने (Gold) से सिर्फ लगाव नहीं है, बल्कि यह हमारी भावनाओं और परंपराओं से जुड़ा है. शादी-ब्याह हो, कोई बड़ा त्योहार हो या फिर मुश्किल वक्त के लिए सेविंग्स, भारतीय परिवारों में सोना सबसे ऊपर रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी प्यार के चक्कर में आज भारत के घरों और मंदिरों के लॉकरों में इतना सोना जमा हो चुका है, जिसकी कीमत अरबों-खरबों में है. एक अनुमान के मुताबिक, भारतीय घरों और मंदिरों के पास करीब 30,000 से 32,000 टन सोना पड़ा है. इसकी कीमत लगभग $3.8 ट्रिलियन (लाखों करोड़ रुपये) है. इसीलिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक खास अपील की है. ‘बाहर से नया सोना खरीदने के बजाय, हमारे पास जो पहले से मौजूद है, उसी को इस्तेमाल में लाएं.’

क्या है गोल्ड रीसाइक्लिंग और सरकार क्यों दे रही है इस पर जोर?

सरल शब्दों में कहें तो गोल्ड रीसाइक्लिंग का मतलब है. पुरानी ज्वेलरी, टूटे-फूटे गहने या सिक्कों को पिघलाकर फिर से 24-कैरेट शुद्ध सोना बनाना और उसे बाजार में वापस लाना.

सरकार ऐसा इसलिए चाहती है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना विदेशों से आयात (Import) करता है. साल 2025-26 में ही भारत ने सोना खरीदने के लिए लगभग $72.4 बिलियन (अरबों रुपये) खर्च कर दिए. जब हम बाहर से सोना खरीदते हैं, तो देश का पैसा बाहर जाता है जिससे ट्रेड डेफिसिट (व्यापार घाटा) बढ़ता है. अगर हम घर में रखे सोने को ही रीसायकल करना शुरू कर दें, तो हर एक ग्राम रीसायकल किया हुआ सोना देश का इम्पोर्ट बिल कम करेगा.

एक छोटा सा बदलाव, बड़ा असर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर देश के लोग हर साल अपने पास रखे सोने का सिर्फ 1% हिस्सा भी रीसायकल करने लगें, तो भारत का सोने का इम्पोर्ट करीब 25 से 30 फीसदी तक कम हो सकता है. यह देश की आत्मनिर्भरता के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा.

लॉकरों में क्यों कैद है सोना?

गहने पुराने हो जाएं या आउट-ऑफ-फैशन, भारतीय परिवार उन्हें बेचने या बदलने से कतराते हैं. इसके पीछे सांस्कृतिक जुड़ाव और सुरक्षा की भावना है। लेकिन अब वक्त बदल रहा है. सोने की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों और ज्वेलर्स द्वारा दिए जा रहे पारदर्शी एक्सचेंज ऑफर्स की वजह से अब लोग पुराने गहनों को बदलकर नए डिजाइन लेने या उन्हें कैश कराने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST