<
Categories: बिज़नेस

शौक बड़ी चीज है… VIP नंबर प्लेट HR88B8888, इसकी कीमत सुन उड़ जाएंगे होश; हरियाणा ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड!

Haryana News: HR 88B8888 नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया गया है. अब तक इस अनोखे नंबर के लिए लोगों ने 1.16 करोड़ की बोली तक लगा दी है.

Haryana Fancy Number: हरियाणा (Haryana) में अब तक के सबसे मंहगे रजिस्ट्रेशन नंबर की एक होड़ से लग गई है. यह नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया गया है. अब तक इस अनोखे नंबर के लिए लोगों ने 1.16 करोड़ की बोली तक लगा दी है. हर कोई HR 88B8888 पाना चाहता है. 

गाड़ी नंबर खरीदने के लिए लगी होड़

गुड़गांव अथॉरिटी के कर्मचारियों के मुताबिक, इस नंबर को 45 लोग खरीदना चाहते हैं. जिसके लिए यह लोग मंहगी से मंहगी बोलियां लगा रहे हैं. नंबर का क्रेज हरियाणा के ऑनलाइन ऑक्शन में खूब देखने को मिल रहा है. यह वीआईपी नंबर भारत का सबसे महंगा रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया है. 

हर हफ्ते होता है ऑक्शन

हरियाणा में हर हफ्ते VIP नंबर का ऑनलाइन ऑक्शन होता है. लोग शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक बोली लगा सकते हैं. बुधवार की शाम 5 बजे इसला रिजॉल्ट लोगों के सामने अनाउंस किया जाता है. यह ऑक्शन ऑफिशियल fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन तरीके से किया जाता है. 

लगातार बढ़ रहे प्राइज

हरियाणा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अतुल कुमार ने बताया कि “बिडिंग प्रोसेस ऑटोमेटेड और ऑनलाइन मोड में शुरु किया गया. इस हफ्ते जारी किए गए सभी नंबरों में से रजिस्ट्रेशन नंबर ‘HR88B8888′ के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने मांग की है. कुल 45 एप्लीकेशन इस नंबर के लिए आ चुके हैं. इस वीआईपी नंबर का बेस प्राइज  50,000 रुपये से शुरु की गई थी. शाम 5 बजे 1.17 करोड़ रुपये की अंतिम बोली लगाई गई है. 

क्या है HR88B8888 का मतलब?

पिछले हफ्ते हरियाणा में ऑनलाइन ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन नंबर ‘HR22W2222′ करीब 37.91 लाख में बिका था. एक्सपर्ट के अनुसार, 8888 गाड़ी नंबर की डिमांड हमेशा से ज्यादा होती है. इस बार तो 8 नंबर 6 बार है. यह नंबर हरियाणा का है. लोग इसे बेहद खास और अहम मानते हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST