<
Categories: विदेश

आग का तांडव…हांगकांग में पसरा मातम! लपटों में समा गईं 44 जानें, चीख-पुकार के बीच 3 गिरफ्तार; 250 से अधिक लापता

HongKong Masive Fire: हांगकांग में बुधवार दोपहर को ऊंची इमारतें आग की लपटों में घिर गईं. इस हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है. पूरे देश में मातम का माहौल है.

HongKong Masive Fire: हांगकांग (Hong kong) में बुधवार, 26 नवंबर दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक आवासीय इलाके में ऊंची इमारतें आग की लपटों से घिर गई. इन इमारतों में करीब 2 हजार फ्लैट थे. जिसमें हजारों मासूम जिंदगियां फंसी हुई थी. हर तरफ चीख पुकार के बीच लोगों को बचाने के कोशिश की गई. लेकिन 44 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. वहीं सैकड़ों लोगों की अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. जांचकर्ताओं ने 3 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है. 

700 से ज्यादा दमकलकर्मी पहुंचे

फायर ब्रिगेड विभाग के एक अधिकारी चाउ विंग-यिन ने जानकारी देते हुए कहा कि “44 मरने वालों में से 9 लोगों को तो घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था. वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. आग की लपटों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयानक थी. आग पर काबू पाने के लिए 700 से ज्यादा दमकलकर्मी पहुंचे थे.

किस कारण लगी आग?

हांगकांग में निर्माण कार्यों में पारंपरिक रूप से बांस का इस्तेमाल होता है, लेकिन सुरक्षा जोखिमों के कारण अधिकारी इसे बदलने की योजना बना रहे हैं. बुधवार को लगी आग शहर में दशकों में हुई सबसे भीषण आग थी. यह न्यू टेरिटरीज़ के ताई पो स्थित वांग फुक कोर्ट परिसर में लगी. इस परिसर में आठ टावर हैं, प्रत्येक 31 मंजिला, जिसमें लगभग 2,000 फ्लैट और लगभग 4,800 निवासी हैं.

जांच पड़ताल में जुटी ऐजेंसियां

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, स्टायरोफोम के कारण आग गलियारों में तेज़ी से फैली और कई मंज़िल पर स्थित घरों में आग लग गई. पुलिस ने कहा कि “इमारतें सुरक्षात्मक जाल और प्लास्टिक से ढकी हुई थीं, जो अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं हो सकतीं. उन्होंने यह भी पाया कि पास की एक इमारत की कुछ खिड़कियों को रखरखाव का काम कर रही एक निर्माण कंपनी ने फोम से सील कर दिया था.” जांचकर्ता अभी भी आग का कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें संदेह है कि इमारत को ढकने वाले बांस के मचान और हरे जाल ने आग को तेजी से फैलने में मदद की.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST