Indian Railways की बड़ी सौगात: अब कंफर्म टिकट पोस्टपोन करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज. जानें कैसे मिलेगा आपको फायदा. सीट कंफर्म कैसे होगी.
Indian Railways New Rule
Indian Railways: भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को बहुत ही बड़ी सौगात (Indian Railway Ticket Booking New Rules) देने की प्लानिंग की है. अब किसी भी रेल यात्रियों को अपना टिकट पोस्टपोन करना यानी यात्रा के समय को आगे बढ़ाना बिल्कुल फ्री होगा. इसके लिए आपको पुराने टिकट को भी कैंसिल करने की जरूरत नहीं होगी. रेलवे मंत्री का कहना है, यह व्यवस्था जनवरी से शुरू कर दी जाएगी, जहां आप बिना किसी चार्ज के अपने कंफर्म टिकट की तारीख को ऑनलाइन बदल सकते हैं.
वर्तमान में, यदि किसी यात्री को टिकट की तारीख बदलनी होती है तो उसे पहले अपना पुराना टिकट कैंसिल करना होता है, जहां उसे कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है. फिर इसके बाद नए सिरे से टिकट बुक करता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, नई व्यवस्था के तहत, IRCTC ऐप या वेबसाइट पर एक नया फीचर एड किया जाएगा, जहां यात्री सीधे अपनी टिकट कि तारीख को आगे बढ़ा सकेंगे. इस दौरान यात्री को कोई कैंसिलेशन चार्ज भी नहीं देना होता है.
यहां सीट की गारंटी तारीख बदलने की उस तारीख पर सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी, तभी आपके अगले तारीख पर सीट कंफर्म होगी.
किराए में कोई अंतर नही होगा. यदि नई तारीख का किराया पुराने से ज्यादा है तो सिर्फ अंतर वाली राशी देनी होगी और यदि कम हुआ तो बचा पैसा आपको रिफंड कर दिया जाएगा.
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…