Bigg Boss 4 Winner Shweta Tiwari: बिग बॉस सीजन 4 में भी ग्लैमर का तड़का लगा था. विजेता बनी थी श्वेता तिवारी और पहली बार सलमान खान ने यह शो होस्ट किया जो अब तक जारी है.
Bigg Boss 4 winner Shweta Tiwari
Bigg Boss 4 Winner Shweta Tiwari: बिग बॉस लवर्स टेलीविजन के इस प्रोग्राम को हमेशा ही पसंद करते आ रहे हैं. पहले ही सीजन से बिग बॉस लोकप्रिय होने लगा था. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिग बॉस सीजन 3 को होस्ट सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने किया था. इसके बाद चौथे सीजन में सलमान खान की इस शो में बतौर होस्ट नजर आए. बिग बॉस सीजन 4 की ट्रॉफी की बात करें तो यह श्वेता तिवारी ने अपना नाम की थी. 2010-2011 में यह सीजन जीता और 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी हासिल की थी,
बिग बॉस-4 में कई तगड़े कंटेस्टेंट ने भाग लिया था, लेकिन सभी को मात देते हुए पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 (Bigg Boss 4) की ट्रॉफी अपने नाम की थी. वर्ष 2010 में बिग बॉस का सीजन 4 आया था. विजेता श्वेता त्रिपाठी को विंदु दारा सिंह की तरह ट्रॉफी के साथ एक्ट्रेस को 1 करोड़ की प्राइज मनी मिली थी.
बिग बॉस सीजन 4 में खूब ड्रामा और दमदार टास्क दिखाए गए थे. यही वजह थी कि लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया था. यही वजह है कि जब भी बिग बॉस की चर्चा होती है तो सीजन 4 का जिक्र जरूर होता है. यह इसलिए भी चर्चा में रहता है, क्योंकि फिनाले के दिन टीवी की मशहूर बहू और एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने दिल जीतने के साथ ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली थी.
बिग बॉस सीजन 4 में सलमान खान की बिग बॉस में बतौर होस्ट एंट्री हुई थी. इसके बाद से ही बिग बॉस की पहचान सलमान खान के नाम से भी होती है. बतौर होस्ट सीजन 4 से काम शुरू किया था. सलमान खान की एनर्जी और उनके स्टाइल ने शो को एक अलग पहचान दी और इसके बाद आज तक लोग उन्हें बतौर होस्ट सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.
बिग बॉस सीजन 4 में श्वेता त्रिपाठी के साथ स्टेज पर द ग्रेट खली भी मौजूद थे. श्वेता ने उन्हें ही हराकर अपने नाम ट्रॉफी कर ली थी. इस तरह बिग बॉस 4 के रनर-अप खली बने थे. यह अलग बात है कि द ग्रेट खली ने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था.
कई मशहूर सितारों ने बिग बॉस सीजन 4 में हिस्सा लिया था. इनमें भोजपुरी एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी के अलावा सेहरा खान, डॉली बिंद्रा, अस्मि देव, वीना मलिक जैसे लोगों का नाम शामिल है. डॉली और श्वेता के बीच हुई तीखी बहस को प्रशंसक आज भी याद करते हैं.
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…